उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में एकादशी पर दीपोत्सव की शुरुआत हो गई है। संध्या आरती में फुलझड़ियां जलाई गई। भगवान महाकाल का दरबार दीपों की रोशनी और फुलझड़ियों से जगमगाया। इस दौरान माहौल पूरी तरह से भक्तिमय नजर आया।
ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर में एकादशी तिथि पर दीपोत्सव महापर्व का शुभारंभ हुआ। इस खास अवसर पर संध्या आरती के दौरान मंदिर में दीप प्रज्वलित किए गए और फुलझड़ियां जलाई गई।
दीपों की रोशनी और फुलझड़ियों से महाकाल दरबार का माहौल और भी आकर्षक नजर आया। आरती के दौरान भगवान महाकाल के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए यह खास पल रहा। दीपोत्सव की शुरुआत के साथ ही मंदिर परिसर में उत्सव और भक्ति का माहौल दिखाई दिया।