मनासा। दीपावली के पावन पर्व पर बी.आर. फाउंडेशन मध्यप्रदेश ने सामाजिक सरोकारों की मिसाल पेश करते हुए ‘नन्हे चेहरे पर मुस्कुराहट अभियान’ के तहत मनासा की झुग्गी बस्तियों में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने जरूरतमंद बच्चों को दीपावली की खुशियां बांटते हुए नए कपड़े, मिठाइयां, पटाखे, दीपक और पाठ्य सामग्री वितरित की।
कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को भी दीपावली का त्योहार उत्साह और खुशियों के साथ मनाने का अवसर देना था। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान ने पूरे माहौल को खुशियों से भर दिया।
संस्था का मानना है कि त्योहारों की वास्तविक खुशी जरूरतमंदों के साथ खुशियां साझा करने में है। दीपावली केवल अपने घरों को रोशन करने का पर्व नहीं, बल्कि उन परिवारों के जीवन में भी खुशियों का उजाला लाने का अवसर है, जिनके लिए छोटी-छोटी खुशियां भी खास मायने रखती हैं।
बी.आर. फाउंडेशन मध्यप्रदेश पिछले सात वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पर्यावरण के क्षेत्र में सामाजिक सेवा कार्य कर रही है। संस्था द्वारा समय-समय पर जरूरतमंद बच्चों और परिवारों की सहायता के लिए विभिन्न सेवा अभियान चलाए जाते हैं। इस अवसर पर संस्था ने भविष्य में भी सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया। संस्था का संदेश हैकृकिसी के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सबसे बड़ी सेवा है।
ये रहे मौजूदरू कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक एडवोकेट भेरु प्रसाद परमार, संस्थापक कृष्ण परिहार, प्रदेश महासचिव लखन मालवीय, नीमच जिला अध्यक्ष समीर मंसूरी, जिला सचिव विशाल तोसावत, जिला उपाध्यक्ष फरजाना मंसूरी, जिला संगठन मंत्री अर्जुन मालवीय, राहुल बिलोदिया, मनासा तहसील अध्यक्ष अंतिम सेन, तहसील उपाध्यक्ष समीर मंसूरी, तहसील कोषाध्यक्ष किंजल वसिठा, तहसील सचिव शिल्पा शेट्टीया, जिला सूचना एवं प्रसारण मंत्री निशा मालवीय, तहसील उपाध्यक्ष अजय मालवीय और सदस्य आशीष सेन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।