नीमच। नीमच सिटी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे ग्रीन होटल के सामने एक कार में अचानक आग लग गई। घटना के दौरान कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
कार में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।