मनासा। सांदीपनी विद्यालय मनासा में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम के तहत छात्र संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को लोकतंत्र के महत्व और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवं अतिथि के रूप में जिला संयोजक राकेश पप्पू जैन, पंकज पोरवाल, आशीष सारड़ा, अश्विन सोनी और दुष्यंत पुरोहित उपस्थित रहे। विद्यालय के प्राचार्य बी.एल. बसेर भी मंचासीन रहे।
संवाद के दौरान वक्ताओं ने विद्यार्थियों को लोकतंत्र का महत्व, नागरिकों के अधिकार एवं कर्तव्य, मतदान की आवश्यकता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में नागरिकों की भूमिका के बारे में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से लोकतांत्रिक मूल्यों को समझने और जागरूक नागरिक बनने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता की। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।