BREAKING NEWS
BIG NEWS : पहले कार से उठा धुआं, फिर अचानक भड़क उठीं.. <<     KHABAR : शहीद टीआई दिलीप पुरी को देवास ने दी.. <<     KHABAR : छात्राओं के साथ बैठकर कलेक्टर ने किया.. <<     KHABAR : खातेगांव थाना प्रभारी स्व. दिलीप कुमार.. <<     KHABAR : दुपाड़ा रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक.. <<     KHABAR : भगवान श्रीकृष्ण पर अभद्र टिप्पणी से यादव.. <<     KHABAR : सांदीपनी विद्यालय मनासा में छात्र संवाद.. <<     KHABAR : खातेगांव थाना प्रभारी स्व. दिलीप कुमार.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही कुसुम बाई सोनी, परिवार में शोक.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मकर और मीन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : त्योहारों में मिठाई खरीदने से पहले हो.. <<     NEWS : पंचायत समिति सदस्य चुनाव, जिले की छह.. <<     BIG REPORT : पुलिस चौकी के सामने चेकिंग में व्यस्त.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य विभाग के कामकाज का होगा पूरा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 5, 2026, 10:23 am
KHABAR : खातेगांव थाना प्रभारी स्व. दिलीप कुमार पुरी गोस्वामी को सर्व समाज मंदसौर ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, सीबीआई जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, पढ़े पीडी बैरागी की खबर

Share On:-

मंदसौर। देवास जिले के खातेगांव थाना प्रभारी स्व. दिलीप कुमार पुरी गोस्वामी के कर्तव्य निर्वहन के दौरान हुए असामयिक निधन से व्यथित सर्व समाज मंदसौर की ओर से बुधवार, 4 नवंबर 2026 को गांधी चौराहा, मंदसौर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने शामिल होकर दिवंगत अधिकारी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए विनय दुबेला ने स्व. दिलीप कुमार पुरी गोस्वामी के कर्तव्य के प्रति समर्पण, निष्ठा, साहस और सेवाभाव को याद किया। इस दौरान उपस्थित समाज प्रमुखों एवं प्रतिनिधियों ने पुष्पांजलि अर्पित की, मोमबत्तियां प्रज्वलित कीं और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। साथ ही ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखते हुए कहा कि इस गंभीर प्रकरण की पूरी सच्चाई सामने लाने के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी जांच आवश्यक है। वक्ताओं ने स्व. दिलीप कुमार पुरी गोस्वामी के परिवार की ओर से की जा रही सीबीआई जांच की मांग का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मामले की सीबीआई जांच करवाने की मांग की।

वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि घटना के प्रत्येक पहलू की निष्पक्षता से जांच की जाए और जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। साथ ही शासन-प्रशासन से कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग भी की गई।

सभा में उपस्थित समाज प्रमुखों ने एकजुटता व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल एक परिवार का मामला नहीं, बल्कि न्याय और निष्पक्ष जांच से जुड़ा गंभीर विषय है। सर्व समाज मंदसौर पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और न्याय मिलने तक इस मांग को लेकर अपनी आवाज उठाता रहेगा।

ये रहे उपस्थित-
श्रद्धांजलि सभा में नरेंद्र सिंह चौहान, अजीजुल्ला खान, रसिक बिहारी चौहान, मुकेश चौनल, प्रकाश मारू, वर्दीचंद कुमावत, नंदलाल गुजरिया, राजेश चौहान, कनिष्क शर्मा, सुनील बंसल, बंसीलाल टाक, डॉ. रविंद्र पांडे, गोपाल शर्मा, जसपाल सिंह पवार, गोपाल माली, सुरेंद्र रामावत, रामनारायण माली, रवि सुरावत, सोमिल नाहटा, सुरेश भाटी, देवेंद्र राव, राकेश भाटी, हेमंत कुमावत, गोपाल राव एवं तनसुखलाल मेहता सहित विभिन्न समाजों के प्रमुख, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसके अलावा सर्व समाज मंदसौर, जिला धार्मिक उत्सव समिति मंदसौर, दशपुर जागरूक नागरिक मंच मंदसौर, मनन वेलफेयर सोसायटी मंदसौर और प्रियदर्शन सामाजिक संस्था मंदसौर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

अंत में सर्व समाज मंदसौर की ओर से दिवंगत अधिकारी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग दोहराई गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE