चित्तौड़गढ़। पंचायत राज आम चुनाव-2026 के तहत चित्तौड़गढ़ जिले की छह पंचायत समितियों में पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए कुल 380 अभ्यर्थियों ने 393 नामांकन फॉर्म भरे हैं।
पंचायत समिति वार विवरण के अनुसार बड़ीसादड़ी में 63 अभ्यर्थियों ने 66 नामांकन फॉर्म भरे। बेगूं में 50 अभ्यर्थियों ने 50 फॉर्म, भैंसरोड़गढ़ में 52 अभ्यर्थियों ने 57 फॉर्म, डूंगला में 64 अभ्यर्थियों ने 67 फॉर्म, गंगरार में 76 अभ्यर्थियों ने 78 फॉर्म तथा निम्बाहेड़ा में 75 अभ्यर्थियों ने 75 नामांकन फॉर्म भरे।
इस प्रकार जिले की छह पंचायत समितियों में कुल 380 अभ्यर्थियों द्वारा 393 नामांकन फॉर्म प्रस्तुत किए गए।