शाजापुर। कलेक्टर डॉ. परीक्षित संजय राव झाड़े ने बुधवार को मक्सी में चल रहे निर्माण और विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने शहरी हाईवे की सीसी रोड, पुलिस आवास, फिल्टर प्लांट, सिविल अस्पताल, तालाब सौंदर्यीकरण और बायपास का निरीक्षण कर अधिकारियों से काम की प्रगति की जानकारी ली।
हाईवे और पुलिस आवास का काम देखा
कलेक्टर ने सबसे पहले मक्सी में बन रही शहरी हाईवे की सीसी रोड का निरीक्षण किया। इसके बाद वे मक्सी थाने पहुंचे। यहां सिंहस्थ के दौरान पुलिसकर्मियों के ठहरने के लिए बनाई जा रही बिल्डिंग का काम देखा और निर्माण की स्थिति जानी।
फिल्टर प्लांट और अस्पताल का लिया जायजा
कलेक्टर ने मक्सी के फिल्टर प्लांट में पानी साफ करने की व्यवस्था देखी। इसके बाद निर्माणाधीन सिविल अस्पताल और तालाब के सौंदर्यीकरण के काम का निरीक्षण किया। उन्होंने उज्जैन-इंदौर मार्ग को जोड़ने वाले निर्माणाधीन बायपास की स्थिति भी देखी।
गुणवत्ता के साथ समय पर काम पूरा करने के निर्देश
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और तय समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए।