नीमच। जिला स्वास्थ्य समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक आगामी 11 नवंबर को शाम 4 बजे कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।
बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 की द्वितीय तिमाही के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम, टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, क्षय रोग एवं कुष्ठ उन्मूलन, परिवार कल्याण तथा आयुष्मान भारत योजना सहित अन्य स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति पर चर्चा होगी।
बैठक में संबंधित विभागों के जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। सभी संबंधित अधिकारियों को अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित होने तथा अपने-अपने कार्यक्रमों की प्रगति का प्रस्तुतिकरण करने के निर्देश दिए गए हैं।