BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : त्योहारों में मिठाई खरीदने से पहले हो.. <<     NEWS : पंचायत समिति सदस्य चुनाव, जिले की छह.. <<     BIG REPORT : पुलिस चौकी के सामने चेकिंग में व्यस्त.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य विभाग के कामकाज का होगा पूरा.. <<     BIG NEWS : शतरंज की चालों से निखर रही विद्यार्थियों.. <<     KHABAR : मनासा में ट्रैक्टर ने कार को मारी जोरदार.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : नीमच के व्यस्त चौराहे पर थम गई रफ्तार,.. <<     KHABAR : बुन्देली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज.. <<     REPORT : गरोठ में मिलावट के शक पर प्रशासन का बड़ा.. <<     BIG REPORT : अवैध मदिरा कारोबार के खिलाफ आबकारी.. <<     KHABAR : सांदीपनि विद्यालय जावद में कलेक्टर.. <<     KHABAR : दोहरे हत्याकांड में खाकी की थ्योरी.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल की नई.. <<     KHABAR : बच्चों की सुरक्षा के लिए न्यायिक टीम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 4, 2026, 6:59 pm
KHABAR : बुन्देली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू, हनुमान अंश के गायक को सीएम ने दिया था रोशनी लौटाने का भरोसा, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुंदेली गायक सुनील लोधी से किया वादा निभाया है। हनुमान अंश फिल्म में अपनी आवाज से पहचान बनाने वाले सुनील की आंखों के उपचार की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

मुख्यमंत्री ने सितंबर 2026 में मुख्यमंत्री निवास पर सुनील और उनके परिवार से मुलाकात के दौरान उनकी आंखों की रोशनी लौटाने के लिए उपचार कराने का आश्वासन दिया था। अब इलाज शुरू होने से सुनील के जीवन में नई उम्मीद जगी है।

मुख्यमंत्री ने मुलाकात के दौरान सुनील की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके बेहतर भविष्य के लिए उपचार, संगीत शिक्षा और एक लाख रुपए की सम्मान निधि देने का भरोसा दिया था। आंखों के उपचार की शुरुआत इसी आश्वासन को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

सुनील की आवाज ने बुंदेली संगीत और हनुमान अंश फिल्म के जरिए लाखों लोगों का दिल जीता है। उनकी गायकी ने उन्हें पहचान दिलाई, लेकिन आंखों की रोशनी की समस्या उनके जीवन की बड़ी चुनौती रही है। अब उपचार शुरू होने से उनकी आंखों की रोशनी लौटने की उम्मीद जगी है।

मुख्यमंत्री की इस पहल से एक प्रतिभाशाली कलाकार को संबल मिला है। यह जरूरतमंद प्रतिभाओं के संरक्षण और उन्हें आगे बढ़ाने की दिशा में सरकार के प्रयासों का उदाहरण भी है।

कौन हैं सुनील लोधी?
सुनील लोधी मध्यप्रदेश के सागर जिले के युवा बुंदेली गायक हैं। हनुमान अंश फिल्म में गायन के जरिए उन्हें पहचान मिली। सुनील दृष्टिबाधित हैं और अपनी आवाज के दम पर बुंदेली लोकसंगीत को पहचान दिला रहे हैं।

सितंबर 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास पर सुनील और उनके परिवार से मुलाकात की थी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनकी आंखों का उपचार कराने, संगीत शिक्षा दिलाने और एक लाख रुपए की सम्मान निधि देने का भरोसा दिया था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE