मनासा। मंदिरों के पावन नगर में सनातन धर्म जागरण और सामाजिक समरसता के उद्देश्य से आयोजित 111वां सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं सत्संग श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। नानकशाही इमली पर आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरा परिसर श्रीहनुमान जी की भक्ति और भजनों की गूंज से भक्तिमय हो गया।
अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के युवा विद्वान, रामराष्ट्र आराधक एवं साहित्याचार्य संत श्री चेतनराम जी (उदयपुर) की प्रेरणा से यह आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य सनातन समाज में समरसता, परिवारों में सामंजस्य, भावी पीढ़ी में संस्कार और धर्म जागरण की भावना को मजबूत करना है।
कार्यक्रम का शुभारंभ लाभार्थी नानाभाई उदासी एवं परिवार द्वारा श्रीहनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद भजनावली में अनिल लढ़ा ने श्सिंदूर चढ़ाने से सब काम होता हैश् भजन प्रस्तुत कर हनुमान भक्ति का संदेश दिया। गोपाल हिन्दुस्तानी ने सालासर बालाजी की महिमा का गुणगान किया, वहीं विजय उपाध्याय ने श्मारो बेड़ो पार लगाई दिजो मां अंजनी के लालश् भजन से अरदास लगाई।
ओम सोनी ने श्संकट हमारा कैसे कटेगा, तुम ना सुनोगे तो कौन सुनेगाश् भजन प्रस्तुत किया। कमल विजयवर्गीय ने श्दुनिया में देव हजारों हैं, बजरंगबली का क्या कहनाश् भजन से श्रद्धालुओं को भावविभोर किया। अरुण झंवर ने भी श्रीहनुमान जी की महिमा का गुणगान किया।
वहीं वरिष्ठ भजन गायक भंवरलाल प्रजापति ने जन-जन में लोकप्रिय श्रीचारभुजानाथ की लावणी सुनाई। अर्पित शर्मा ने जगदम्बा माताजी को समर्पित भजन प्रस्तुत किया, जबकि गोपाल राठौर ने भोलेनाथ की बारात का सुंदर वर्णन भजन के माध्यम से किया।
अंत में प्रार्थना के साथ जीवन का भार ईश्वर के चरणों में समर्पित करते हुए पाठ एवं सत्संग का समापन हुआ। सनातन सत्संग मंडल ने सभी श्रद्धालुओं और लाभार्थी परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।
10 नवंबर को होगा अगला आयोजन
आयोजकों ने जानकारी दी कि 112वां सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं सत्संग 10 नवंबर, मंगलवार को रात्रि 8 बजे श्रीबालवीर हनुमान मंदिर, भड़जी गली में आयोजित होगा। मंडल ने अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं से शामिल होने का आग्रह किया है।