सेगांव। दीपावली पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में मंगलवार रात को जिला प्रशासन की टीम ने सेगांव के बोबलवाड़ी फाटे स्थित श्री हरि फटाका हाउस पर औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर गुरु प्रसाद, एसपी रविंद्र वर्मा, एसडीएम सत्येन्द्र बेरवा, जनपद सीईओ अल्फाज खान, उन थाना प्रभारी दिनेश सोलंकी, चौकी प्रभारी गजेंद्र सिंह चौहान, नायब तहसीलदार सरदार मंडलोई सहित जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने फटाका हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे, बिजली कनेक्शन, सेफ्टी अलार्म और इमरजेंसी फायर सिस्टम की बारीकी से जांच की। सुरक्षा मानकों को लेकर दुकान संचालक को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, ताकि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।