शामगढ़। दीपावली पर्व को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। इसी क्रम में गरोठ अनुविभागीय अधिकारी राहुल चौहान ने शामगढ़ स्थित पटाखा गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोदाम में अग्नि सुरक्षा (फायर सेफ्टी) से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान कार्यपालन मजिस्ट्रेट भीम सिंह खराड़ी एवं कस्बा पटवारी मुकेश साल्वी उपस्थित रहे। प्रशासन द्वारा त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से सुरक्षा व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है।