गरोठ। नकली पनीर की सूचना मिलने पर राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने आत्माराम दूध डेयरी पर पहुंचकर जांच कार्रवाई की। टीम ने डेयरी से पनीर के नमूने लेकर जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। इसके साथ ही दुकान पर उपलब्ध अन्य खाद्य पदार्थों की भी जांच की गई।
कार्रवाई के दौरान डेयरी संचालक ने टीम को बताया कि पनीर बाहर से मंगवाया गया था। फिलहाल पनीर के नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पनीर की गुणवत्ता और उसकी शुद्धता को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।