BREAKING NEWS
स्क्रैप गोदाम में आखिर ऐसा क्या मिला? तीन.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस हाईकमान का बड़ा एक्शन, दिल्ली.. <<     BIG NEWS : दूसरे प्रदेश के अधिकारियों को नीमच मंडी.. <<     KHABAR : जनवरी 2016 से 7वें वेतनमान का इंतजार, नर्सिंग.. <<     BIG UPDATE: दिल्ली की वोट चोरी रैली से दूरी पड़ी.. <<     HEADLINES : MP की 7 बड़ी खबरें एक साथ, अपराध, सियासत और.. <<     NEWS : राजस्थान में पांच साल बाद सरकारी स्कूलों.. <<     KHABAR : त्योहार पर सुरक्षा से कोई समझौता नहीं,.. <<     KHABAR : सीएमओ के घर में घुसकर धमकाने का आरोप,.. <<     KHABAR : सीएम राइज सांदीपनि विद्यालय मल्हारगढ़ में.. <<     मुरैना में कॉलेज छात्रों से भरी बस पर हमला,.. <<     BIG REPORT : दूध डेयरी पर प्रशासन की दस्तक, पनीर की.. <<     BREAKING : गरोठ 8-लेन पर काल बनकर दौड़ा ट्रक! बाइक.. <<     पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना के बच्चों के साथ.. <<     BIG NEWS : गरोठ 8-लेन कनेक्टिविटी मार्ग पर मौत बनकर.. <<     KHABAR : बजरंग दल-विहिप ने दुकानों के खिलाफ दिया.. <<     खातेगांव TI हत्याकांड में पुलिस को दूसरी.. <<     दीपावली से पहले प्रशासन अलर्ट, DM-SP ने देर रात.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 4, 2026, 3:29 pm
KHABAR : बजरंग दल-विहिप ने दुकानों के खिलाफ दिया धरना, कटनी में खुले में मांस, मछली, अंडे और मदिरा की बिक्री का विरोध, आश्वासन पर प्रदर्शन खत्म, पढे़ खबर

Share On:-

कटनी। नगर निगम क्षेत्र में खुले में और सड़क किनारे संचालित हो रही मांस, मुर्गा, मछली और अंडे की दुकानों के विरोध में बुधवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

कार्यकर्ता नगर निगम कार्यालय के मुख्य द्वार पर एकत्र हुए और धरने पर बैठकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद नगर निगम अधिकारियों के लिखित और मौखिक आश्वासन पर कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त किया।

बजरंग दल के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि नगर निगम सीमा में मुख्य मार्गों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर खुले में मांस, मुर्गा, मछली और अंडे की दुकानें संचालित हो रही हैं। इससे राहगीरों और महिलाओं को असुविधा होती है। साथ ही स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं की धार्मिक व सामाजिक भावनाएं भी प्रभावित होती हैं।

कई साल से शिकायत, कार्रवाई नहीं होने का आरोप
कार्यकर्ताओं का कहना था कि इस समस्या को लेकर वे कई वर्षों से नगर निगम और जिला प्रशासन को शिकायतें और ज्ञापन दे रहे हैं। इसके बावजूद अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने मांग की कि सड़क किनारे और खुले में संचालित दुकानों पर नियमानुसार रोक लगाई जाए। दुकानों का संचालन केवल निर्धारित स्थानों और वेंडिंग जोन में कराया जाए। नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालकों पर वैधानिक कार्रवाई की जाए।

आश्वासन के बाद खत्म हुआ धरना
प्रदर्शन को देखते हुए नगर निगम परिसर और आसपास के क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया था। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE