देवास। खातेगांव थाना प्रभारी की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी ड्राइवर को देवास पुलिस ने अलीराजपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को खातेगांव लाते समय देवास के बरोठा मार्ग पर पुलिस वाहन पंचर हो गया। इसी दौरान आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की।
बताया जा रहा है कि बीती रात आरोपी ने पुलिस से हथियार छीनकर हमला करने का प्रयास किया था। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी पर गोली चलाई, जिसमें उसके पैर में गोली लगी। इस दौरान शॉर्ट एनकाउंटर की स्थिति बनी।
घायल आरोपी को तत्काल जिला चिकित्सालय देवास लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया।
मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने घटना की जानकारी दी।