BREAKING NEWS
त्योहारों से पहले देवास में मिलावटखोरों पर.. <<     KHABAR : धनतेरस पर दमका बाजार, ग्राहकों से गुलजार.. <<     KHABAR : मुरार जिला अस्पताल के आउटसोर्स सफाई.. <<     KHABAR : देवास में मिलावटखोरों पर प्रशासन का बड़ा.. <<     BIG VIDEO UPDATE: नशे के काले कारोबार पर DRI का करारा वार!.. <<     KHABAR : सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, कटनी जंक्शन के.. <<     NEWS UPDATE: धनतेरस पर नीमच के बाजारों में उमड़ा.. <<     KHABAR : दीपावली की खरीदारी के लिए बाजारों में.. <<     KHABAR : खातेगांव टीआई हत्याकांड में शराब तस्करी.. <<     KHABAR : दीपावली पर बीआर फाउंडेशन की अनूठी पहल,.. <<     KHABAR : यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किए बाबा.. <<     KHABAR : भोपाल के रविंद्र भवन में होगा राज्य.. <<     HEADLINES : MP की 7 बड़ी खबरें! सड़क विकास से लेकर.. <<     BIG NEWS : धनतेरस पर नीमच के बाजारों में उमड़ा.. <<     BIG NEWS : धनतेरस पर मंदसौर के कुबेरधाम में ऐसा.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला.. <<     BIG NEWS : अस्पताल की खबर छापना पड़ा भारी, नीमच में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 6, 2026, 5:08 pm
KHABAR : यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, अयोध्या की दीपावली को लेकर कही बड़ी बात, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। धनतेरस और दीपावली के पर्व के बीच उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक शुक्रवार को धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने बाबा महाकाल से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया।

दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन कर उन्हें ऐसा महसूस हुआ, जैसे साक्षात भगवान भोलेनाथ विराजमान हों। उन्होंने कहा कि आज धनतेरस के साथ प्रदोष का भी संयोग है। इसके बाद दीपावली और भाई दूज जैसे पावन पर्व मनाए जाएंगे।

अयोध्या में दीपावली के आयोजन को लेकर उन्होंने कहा कि हमारी सांस्कृतिक परंपरा के अनुसार भगवान श्रीराम के अयोध्या धाम लौटने की स्मृति में दीपावली मनाई जाती है। इस बार अयोध्या में दीपावली पर अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह सब बाबा भोलेनाथ की कृपा से संभव हो रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE