नीमच। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा नीमच जिले की प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया ने धन्वंतरि जयंती, धनतेरस एवं दीपोत्सव के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों और जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में मंत्री भूरिया ने कामना की कि दीपोत्सव का यह पर्व सभी के जीवन को ज्ञान, ऊर्जा, आरोग्य और समृद्धि के प्रकाश से आलोकित करे। साथ ही यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, शांति और खुशहाली लेकर आए।