नीमच। आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार टीएल बैठक में प्राप्त शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ग्राम कचौली, तहसील जीरन निवासी सीमा परमार के खेत तक जाने का रास्ता खुलवाया गया।
जानकारी के अनुसार, सीमा परमार, पत्नी श्याम परमार ने खेत तक आने-जाने का रास्ता अवरुद्ध होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई की और खेत तक पहुंचने का रास्ता खुलवाकर आवागमन सुगम बनाया। रास्ता खुलने से शिकायतकर्ता को राहत मिली।