नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने जिलेवासियों को धन्वंतरि जयंती, धनतेरस एवं दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि प्रकाश का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।
कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने नागरिकों से दीपावली स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षा का ध्यान रखते हुए मनाने की अपील की। उन्होंने घरों एवं आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, स्थानीय कुम्हारों से मिट्टी के दीपक खरीदकर उन्हें प्रोत्साहित करने तथा जरूरतमंदों के साथ त्योहार की खुशियां साझा करने का संदेश दिया। साथ ही पटाखों का सुरक्षित एवं सीमित उपयोग करने और पर्यावरण का विशेष ध्यान रखने की अपील की।
पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने नागरिकों से त्योहार के दौरान यातायात नियमों का पालन करने, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सतर्कता के साथ दीपोत्सव मनाने की अपील की।