चित्तौड़गढ़। माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति दिवस महेश नवमी पर्व के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत शहर के सेतु मार्ग स्थित रतन बाग में 6 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन भामाशाह राजेश-माधव इनानी (एक्शन मार्बल एंड ग्रेनाइट), कमलेश-महेश आगाल (टाइल टफ) तथा डॉ. यशवंत भंडारी (माहेश्वरी क्लासेज) के सहयोग से किया जा रहा है।
आयोजन समिति के तुषार नामधरानी एवं शुभम नामधरानी ने बताया कि प्रतियोगिता में जिलेभर से 192 युवा खिलाड़ियों ने भाग लिया है। कुल 24 टीमों के बीच मुकाबले खेले जा रहे हैं, जिनके नेतृत्व के लिए 24 कप्तान नियुक्त किए गए हैं। प्रतिदिन 6 मैच आयोजित किए जा रहे हैं।
शिव डाड एवं प्रवीण लढ़ा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिदिन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आयोजकों द्वारा पुरस्कृत किया जा रहा है। शुक्रवार को एनसीसी, शंभुपुरा रॉयल्स, शंभुपुरा किंग्स, महेश एलीट, बिंदास ब्लास्टर्स एवं ऑल स्टार्स के बीच कुल 6 मुकाबले खेले गए। सभी मैच रोमांचक रहे और खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
समाज के वरिष्ठजन संजय चेचानी, रामप्रकाश सोमानी एवं महेश आगाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए चौके, छक्के और विकेट पर आकर्षक इनामों की घोषणा की। मैचों के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
भरत मूंदड़ा ने बताया कि शुक्रवार के मुकाबलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए लकी झंवर एवं अंशुल गदिया को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
प्रतियोगिता के सफल संचालन में राहुल बल्दवा, रौनक इनानी, गौरव धुप्पड़, गौरव खटोड़, निलेश तोषनीवाल, प्रहलाद डाड, राघव काबरा, सुमित, विष्णु आगाल, विजय बांगड़, शुभम समदानी एवं प्रद्युम्न पलोड़ सहित अनेक युवा कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।