BREAKING NEWS
BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, 228.. <<     खरगोन में प्राकृतिक खेती पर महा-मंथन, सीता.. <<     कालापीपल पुलिस की बड़ी कामयाबी, किसानों से.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NEWS : तेरापंथ युवक परिषद का निर्विरोध चुनाव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए कल.. <<     NEWS : बिछोर के रूद्रप्रताप ने शूटिंग में रचा.. <<     NEWS : महेश नवमी पर्व पर 6 दिवसीय क्रिकेट.. <<     NEWS : विश्व योग दिवस पर वंडर सीमेंट के आरके नगर.. <<     महाकाल मंदिर में सीएम मोहन यादव और मनोहर लाल.. <<     उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की महा-तैयारियां.. <<     BIG NEWS : सालरमाला हत्याकांड में उबाल, ज्ञानीबाई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 20, 2026, 4:57 pm
NEWS : बिछोर के रूद्रप्रताप ने शूटिंग में रचा इतिहास, जीता स्वर्ण पदक, 398 अंक हासिल कर बने राज्य चैंपियन, एयर राइफल में गोल्ड और दो ब्रॉन्ज मेडल झटके, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बेंगू क्षेत्र के ग्राम बिछोर निवासी 15 वर्षीय छात्र रूद्रप्रताप सिंह चुण्डावत ने जयपुर में आयोजित 24वीं राजस्थान राज्य राइफल एवं पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर एयर राइफल सब-यूथ वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।

रूद्रप्रताप सिंह ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में 400 में से 398 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल जूनियर एवं यूथ वर्ग में कांस्य पदक भी हासिल किया।

उनकी यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष मानी जा रही है क्योंकि चित्तौड़गढ़ जिले में छात्र वर्ग से पहली बार किसी प्रतिभागी ने शूटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा है।

गौरतलब है कि रूद्रप्रताप सिंह के पिता विजयसिंह चुण्डावत वंडर सीमेंट, निम्बाहेड़ा में प्रबंधक पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपने पुत्र को शिक्षा के साथ-साथ शूटिंग खेल में भी आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया।

रूद्रप्रताप सिंह की इस उपलब्धि पर हरिसिंह चुण्डावत, मदनसिंह, जवानसिंह, देवेन्द्रसिंह, राघवेन्द्रसिंह, भूपेन्द्रसिंह, जसवंतसिंह राठौड़, विक्रमसिंह राठौड़, रणवीरसिंह, राज्यवर्धनसिंह, खुश्मेन्द्रसिंह, शूरवीरसिंह, दक्षराजसिंह, प्रद्युम्नसिंह, उदयलाल धाकड़ सहित बड़ी संख्या में समाजजनों, परिजनों और खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE