BREAKING NEWS
KHABAR : उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का मंदसौर दौरा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : इंदौर में मेडिकल स्टूडेंट के अपहरण का.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में सनसनी, बेटे के.. <<     देवास: गुमशुदगी दर्ज होने के कुछ ही घंटों बाद.. <<     'सार्थक–एक प्रयास' के तहत बड़वानी में करियर.. <<     छतरपुर के प्राथमिक स्कूल में जिंदा बम.. <<     देवास पुलिस का बड़ा धमाका,76 वर्षीय वृद्ध से.. <<     KHABAR : एसडीओपी ने दिखाई मानवता, सड़क हादसे में.. <<     छतरपुर में भरत तिवारी का पोस्टर लेकर एसपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 28 से 30 जून तक,.. <<     KHABAR : अटाला बाजार में निगम कार्रवाई के बाद.. <<     KHABAR : 24 घंटे में चेन लूट का खुलासा, दो आरोपी.. <<     NEWS : भारत बना विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था,.. <<     KHABAR : सेजावता-भूतेड़ा मार्ग बदहाल, गड्ढों में.. <<     शाजापुर में प्रतिभा का उदय,संघर्षों को मात.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम कोटडाबुजुर्ग और.. <<     NEWS : श्री कल्लाजी वेदपीठ का महाअभियान, कल्याण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 27, 2026, 4:35 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ को मिली खेलों की नई सौगात, गोरा बादल स्टेडियम का होगा कायाकल्प, खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं, अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की रखी आधारशिला, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। शहर के ऐतिहासिक गोरा बादल स्टेडियम के पुनर्विकास कार्य का शनिवार को विधिवत भूमि पूजन किया गया। हिन्दुस्तान जिंक एवं नगर परिषद के संयुक्त सहयोग से लगभग एक वर्ष में स्टेडियम को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बहुउद्देशीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित किया जाएगा।

सांसद सी.पी. जोशी, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, जिला कलक्टर डॉ. मंजू तथा हिन्दुस्तान जिंक के सीईओ अमरेन्दु प्रकाश ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर परियोजना का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर सांसद सी.पी. जोशी ने कहा कि स्टेडियम के पुनर्विकास से जिले के खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने सुझाव दिया कि स्टेडियम में वीर योद्धा गोरा-बादल की शौर्यगाथा का भी चित्रण किया जाए, ताकि युवा पीढ़ी अपनी गौरवशाली विरासत से प्रेरणा ले सके।

विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह खेल परिसर जिले की खेल प्रतिभाओं के लिए नई सौगात साबित होगा। उन्होंने जिले के विकास में हिन्दुस्तान जिंक के सहयोग की सराहना की।

हिन्दुस्तान जिंक के सीईओ अमरेन्दु प्रकाश ने कहा कि चित्तौड़गढ़ की ऐतिहासिक विरासत से जुड़ना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि कंपनी सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है और भविष्य में भी अपना सहयोग जारी रखेगी।

जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने कहा कि खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस परियोजना की परिकल्पना की गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि निर्धारित समय सीमा में निर्माण कार्य पूरा कर स्टेडियम खिलाड़ियों को समर्पित किया जाएगा।

वेदांता समूह की सीएसआर हेड अनुपम निधि ने बताया कि परियोजना का उद्देश्य जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना तथा युवाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर की मिलेंगी सुविधाएं-
पुनर्विकास के तहत स्टेडियम में अत्याधुनिक फुटबॉल मैदान, जॉगिंग एवं वॉकिंग ट्रैक, खिलाड़ियों के लिए पृथक चेंजिंग रूम, स्वच्छता सुविधाएं, पार्किंग, सीसीटीवी निगरानी, हाई मास्ट लाइटिंग, सौर ऊर्जा आधारित विद्युत व्यवस्था, वर्षा जल संचयन प्रणाली, संपर्क मार्गों का विकास तथा नई चारदीवारी एवं प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। यह परिसर खेल प्रतियोगिताओं, प्रशिक्षण एवं अन्य सामाजिक-सांस्कृतिक आयोजनों के लिए भी उपयोगी होगा।

भूमि पूजन समारोह में हिन्दुस्तान जिंक, वेदांता समूह, नगर परिषद एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, खेल प्रेमियों तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE