BREAKING NEWS
KHABAR : अच्छी वर्षा की कामना को लेकर भाटखेड़ी में.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में स्ट्रॉन्ग मानसून सिस्टम.. <<     VIDEO NEWS: गो माता को राष्ट्र माता घोषित करने की.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में दर्दनाक हादसा, घर में खेल रहा.. <<     KHABAR : नाभावंशी फूल माली समाज बांगड़दा मंडल की.. <<     BIG NEWS : कैलाश मकवाना के बाद कौन संभालेगा पुलिस.. <<     BIG NEWS : गौ सम्मान दिवस पर उमड़ा जनसैलाब,.. <<     KHABAR : स्मार्ट सिटी अस्पताल का लाइसेंस निरस्त,.. <<     मणिकर्णिका गार्डन में विहिप का मंथन,संगठन को.. <<     VIDEO NEWS: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नीमच.. <<     VIDEO NEWS: गोल्ड क्रस्ट फैक्ट्री के कर्मचारी की.. <<     BIG NEWS : महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए फिल्म.. <<     BIG NEWS : गोल्ड क्रस्ट फैक्ट्री के कर्मचारी की.. <<     दतिया उपचुनाव: बसई पहुंचे शिवराज सिंह चौहान,.. <<     KHABAR : बिजली कटौती से झातला ग्रिड के ग्रामीणों.. <<     KHABAR : विश्व हिन्दू परिषद के दो दिवसीय जिला.. <<     बड़वानी में दर्दनाक हादसा:खुले कुएं में.. <<     "शिवपुरी के नरवर किले की ऐतिहासिक तोप चोरी का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 27, 2026, 11:20 am
KHABAR : बिजली कटौती से झातला ग्रिड के ग्रामीणों में आक्रोश, कई घंटे बाद बहाल हुई विद्युत आपूर्ति, लोड सेटिंग के नाम पर बार-बार बिजली कटौती का विरोध, अधिकारियों के आश्वासन के बाद माने ग्रामीण, पढ़े खबर 

Share On:-

झातला/जावद। जावद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम झातला ग्रिड में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश रविवार को खुलकर सामने आया। ग्रामीणों एवं युवाओं ने बिजली विभाग के खिलाफ विरोध जताते हुए कहा कि लोड सेटिंग के नाम पर घंटों बिजली बंद कर दी जाती है, जिससे किसानों, विद्यार्थियों और आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने कहा कि जब तक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर आकर उनकी समस्याओं पर चर्चा नहीं करेंगे, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। उनका आरोप है कि जिस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सौर ऊर्जा (सोलर) परियोजनाएं स्थापित हैं और जहां से बिजली उत्पादन किया जा रहा है, उसी क्षेत्र के लोगों को सबसे अधिक बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की भूमि सोलर प्लांटों के लिए अधिग्रहित होने के बावजूद उन्हें नियमित बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है।

विरोध प्रदर्शन के दौरान कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। बाद में ग्रामीणों की विभाग के उच्च अधिकारियों से चर्चा हुई। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि लोड सेटिंग से जुड़ी समस्याओं को उच्च स्तर पर उठाकर आवश्यक सुधार किए जाएंगे, ताकि भविष्य में अनावश्यक बिजली कटौती से लोगों को राहत मिल सके।

अधिकारियों के आश्वासन के बाद कई घंटे तक बाधित रही विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल कर दी गई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में बिना उचित कारण के बार-बार बिजली कटौती की गई, तो वे पुनः आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE