BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 27, 2026, 12:06 pm
BIG NEWS : गौ सम्मान दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर निकला विशाल पैदल मार्च, गो हत्या पर सख्त कानून और पृथक गौ सेवा मंत्रालय के गठन की उठी मांग, हजारों गौभक्तों ने दिखाई एकजुटता, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। गो माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने, देशभर में गो हत्या पर सख्त कानूनी प्रतिबंध लगाने तथा केंद्र सरकार से पृथक गौ सेवा मंत्रालय के गठन की मांग को लेकर सोमवार को गो सम्मान दिवस के अवसर पर नीमच में विशाल पैदल मार्च निकाला गया। लायंस पार्क चौराहे से प्रारंभ हुए इस जनजागरण मार्च में हजारों गौभक्तों, गौसेवकों, संत-महात्माओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ विजय मंत्र संकीर्तन एवं रामधुन के साथ हुआ। इसके पश्चात श्रद्धालु हाथों में बैनर एवं तख्तियां लेकर गौ माता के सम्मान में जयघोष करते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से कलेक्टर कार्यालय की ओर रवाना हुए। पूरे मार्ग में गूंजते जयकारों और भक्ति भाव से वातावरण पूरी तरह गौमय दिखाई दिया।

कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा जाएगा। इसके साथ ही हजारों नागरिकों के हस्ताक्षरयुक्त समर्थन-पत्र भी प्रस्तुत किए जाएंगे, जिनमें गो माता को राष्ट्रमाता घोषित करने, गो हत्या पर कठोर कानून बनाने तथा पृथक केंद्रीय गौ सेवा मंत्रालय की स्थापना की मांग की गई है।

गो सम्मान दिवस के समर्थन में आयोजकों द्वारा दोपहर 12 बजे तक शहर के प्रतिष्ठानों को स्वैच्छिक रूप से बंद रखने का आह्वान भी किया गया है। बड़ी संख्या में व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं सामाजिक संगठनों ने इस जनअभियान को अपना समर्थन दिया है।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ माता केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि कृषि, पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आधारशिला हैं। उनके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रभावी नीतियां तथा सशक्त कानूनी प्रावधान समय की आवश्यकता हैं। उन्होंने अधिकाधिक जनभागीदारी के साथ गौ संरक्षण के इस जनआंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE