नीमच। अशोकनगर में आयोजित 12वीं जूनियर राज्य स्तरीय सेपकटकरा प्रतियोगिता में नीमच जिले की बेटियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रेगु इवेंट में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन 3 से 5 जुलाई 2026 तक हुआ, जिसमें प्रदेश के 22 जिलों की टीमों ने भाग लिया।
नीमच जिले की ओर से रितु बोराना (पिता-उमराव सिंह बोराना), राधिका यादव और निशिका यादव ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले में खुशी का माहौल है।
टीम की सफलता में कोच रितु बोराना का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके कुशल मार्गदर्शन, अनुशासित प्रशिक्षण और निरंतर मेहनत के बल पर खिलाड़ियों ने आत्मविश्वास और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों के परिजनों, खेल प्रेमियों एवं जिलेवासियों ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उम्मीद जताई कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी नीमच के खिलाड़ी प्रदेश और जिले का नाम गौरवान्वित करेंगे।