BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : कृषि मंडी पिपलिया में टोकन सिस्टम से कैश.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए निकली.. <<     NEWS : पुलिस विभाग के नकारा वाहनों की सार्वजनिक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच जिले के रेवली देवली हायर सेकेंडरी.. <<     NEWS : तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले खोलने की.. <<     NEWS : राष्ट्रसंत पुलक सागर जी के मंगल विहार आगमन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के मनासा में इंसानियत शर्मसार,.. <<     NEWS : हरियाली का महाअभियान- 8 दिनों तक निःशुल्क.. <<     NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित.. <<     NEWS : केंद्रीय विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान,.. <<     KHABAR : एसपी राजेश व्यास की जनसुनवाई में 47.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : करियर को मिलेगी नई उड़ान, एसआर कॉलेज में.. <<     KHABAR : जाति प्रमाण पत्र अटका, 84 बच्चों का स्कूल.. <<     रतलाम में पुलिस का कड़ा एक्शन,नाबालिग का.. <<     NEWS : भामाशाह सम्मान समारोह में हिन्दुस्तान.. <<     NEWS : महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग को.. <<     NEWS : बीकानेर में राजस्थान फुटबॉल संघ की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 30, 2026, 7:02 pm
NEWS : फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026 से सम्मानित हुआ चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ, अंडर-20 राज्य चैंपियनशिप के सफल आयोजन पर मिला राज्य स्तरीय सम्मान, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान में फुटबॉल को नई पहचान दिलाने की दिशा में चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। राजस्थान फुटबॉल एसोसिएशन (आरएफए) द्वारा बीकानेर में आयोजित "फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड्स-2026" समारोह में चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ को अंडर-20 पुरुष राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप 2025-26 के उत्कृष्ट एवं सफल आयोजन के लिए "फुटबॉल एक्सीलेंसी अवॉर्ड-2026" से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष पूरण आंजना के निर्देशन में गत 6 से 9 अप्रैल तक सैनिक स्कूल, चित्तौड़गढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-20 फुटबॉल चैंपियनशिप के सफल संचालन, उत्कृष्ट व्यवस्थाओं एवं खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रदान किया गया।

राजस्थान पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में राजस्थान फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह जसोल, सचिव दिलीप सिंह शक्तावत तथा महिला विंग की अध्यक्ष रोशनी टांक ने जिला फुटबॉल संघ को सम्मानित किया। संघ की ओर से जिला सचिव फैसल खान एवं धर्मेन्द्र सिंह तंवर ने पुरस्कार ग्रहण किया। इस दौरान उन्हें फुटबॉल कैप, उपरणा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन से खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिलता है और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। सीमित संसाधनों के बावजूद चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ ने जिस अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट प्रबंधन के साथ प्रतियोगिता का आयोजन किया, वह अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

इस उपलब्धि पर खेल जगत से जुड़े लोगों ने जिला फुटबॉल संघ, अध्यक्ष पूरण आंजना तथा पूरी आयोजन समिति को बधाई देते हुए इसे चित्तौड़गढ़ में फुटबॉल के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

इस अवसर पर जिला फुटबॉल संघ कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन, पूर्व संतोष ट्रॉफी खिलाड़ी एवं डी-लाइसेंस कोच शाहिद हुसैन मंसूरी, संतोष ट्रॉफी खिलाड़ी मनदीप सिंह सोलंकी, फुटबॉल खिलाड़ी अजय प्रजापत एवं मोहम्मद अकरम सहित अन्य खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE