BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 27, 2026, 11:35 am
BIG NEWS : गोल्ड क्रस्ट फैक्ट्री के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, काम पर जाने की तैयारी कर रहा था देवनंदन, तभी अचानक हुई उल्टी, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, अब खाकी को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सगराना स्थित गोल्ड क्रस्ट फैक्ट्री में कार्यरत एक कर्मचारी की सोमवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान देवनंदन राम (पिता छेदी राम), निवासी गोपालगंज (बिहार) के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देवनंदन राम रोजाना की तरह ड्यूटी पर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें अचानक उल्टी हुई और उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ गई। साथियों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक के शव का जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अस्पताल में फैक्ट्री के कर्मचारी एवं मृतक के परिचित बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

फिलहाल मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। अचानक हुई इस घटना से फैक्ट्री कर्मचारियों एवं मृतक के परिचितों में शोक का माहौल है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE