BREAKING NEWS
KHABAR : मुंगावली की महिलाएं आवास और पट्टे मांगने.. <<     REPORT : वार्ड 6 की गरीब बस्ती में विकास कार्यों पर.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस.. <<     BIG NEWS : कोटड़ाबुजुर्ग के जंगलों में पेड़ों की कटाई.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम नीति पर डॉ. सम्पत स्वरूप जाजू का.. <<     KHABAR : आधुनिकता की अंधी दौड़ में कहीं खो तो नहीं.. <<     KHABAR : रात टहलने निकला अधेड़, सुबह रेलवे पटरी पर.. <<     BIG NEWS : एमपी और बेंगलुरु में ईडी का बड़ा एक्शन, 4600.. <<     BIG NEWS : 300 करोड़ की नीमच-सिंगोली सड़क परियोजना पर.. <<     KHABAR : 476 छात्राओं का अधीक्षिका के निलंबन पर.. <<     BIG UPDATE: त्योहारों से पहले नीमच पुलिस का बड़ा.. <<     BIG NEWS : दीपावली-छठ पर रेलवे का तोहफा, रानी.. <<     KHABAR : मड़ावदा की एकीकृत शाला में अभिभावक.. <<     BIG UPDATE: नीमच में मशहूर चाट प्रतिष्ठान पर.. <<     NEWS : नागौर एसपी ने चित्तौड़गढ़ डीएसटी प्रभारी.. <<     NEWS : छोटे ग्राहकों का बैंक, लेकिन सेवाएं बड़े.. <<     NEWS : अनुराधा पौडवाल के जन्मदिवस पर निंबाहेड़ा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 3, 2026, 11:36 am
KHABAR : 476 छात्राओं का अधीक्षिका के निलंबन पर विरोध मार्च, बोलीं-मैडम ने बेहतर व्यवस्थाएं दी, अधीक्षिका बोलीं- 29 पदों पर 8 कर्मचारी, फिर भी निलंबित, पढे़ खबर

Share On:-

बड़वानी। जिले के कन्या शिक्षा परिषद माता शबरी विद्यालय की छात्राओं ने अधीक्षिका सारिस बडोले के निलंबन और छात्रावास में कर्मचारियों की कमी के विरोध में प्रदर्शन किया। छात्राओं ने कलेक्टर से अधीक्षिका का निलंबन निरस्त करने और स्वीकृत 29 पदों के अनुसार कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग करते हुए पैदल मार्च निकाला। अधीक्षिका के मुताबिक, विद्यालय में 476 छात्राओं के लिए फिलहाल 8 कर्मचारी उपलब्ध हैं।

छात्राएं बोलीं- अधीक्षिका को बिना वजह सस्पेंड किया
छात्रा निधि राधेश्याम जमरे ने कहा कि अधीक्षिका छात्रावास में साफ-सफाई का ध्यान रखती थीं। वाटर कूलर खराब होने पर उसे ठीक करवाती थीं और रात में किसी छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर अपने खर्च से उसे अस्पताल ले जाती थीं। छात्रा ने कहा कि अधीक्षिका के निलंबन को निरस्त किया जाए और छात्रावास में सभी 29 कर्मचारियों की व्यवस्था की जाए।

निधि के अनुसार, छात्रावास में पहले छात्राओं को खुद वॉशरूम साफ करने पड़ते थे, लेकिन मौजूदा अधीक्षिका के आने के बाद सफाई की व्यवस्था बेहतर हुई। उन्होंने बताया कि छात्रावास में एंबुलेंस, नर्स और डॉक्टर की सुविधा भी नहीं है। सड़क की समस्या को लेकर भी कई बार अधिकारियों से मांग की गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ।

छात्रा भूमिका पन्नालाल मंडलोई ने कहा कि अधीक्षिका को बिना उचित कारण निलंबित किया गया है। उनके मुताबिक, छात्रावास की छत लंबे समय से टपक रही है।

अधीक्षिका बोलीं- निरीक्षण के समय भोपाल में ट्रेनिंग पर थी
अधीक्षिका सारिस बडोले ने बताया कि डीसी कार्यालय इंदौर से आए निरीक्षण दल ने छात्रावास का निरीक्षण किया था। उस समय वे दो दिन की ट्रेनिंग के लिए भोपाल गई हुई थीं। उनके अनुसार, उन्होंने जिन कर्मचारी को प्रभार दिया था, वे परेड के लिए चली गईं और चौकीदार से सफाई नहीं हो पाई।

बडोले ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कुछ जगह गंदगी और परिसर में चिड़िया के दो-तीन घोंसले मिले थे। उन्होंने कहा कि इसी निरीक्षण के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया।

अधीक्षिका के मुताबिक, विद्यालय में 476 छात्राएं हैं, जबकि स्वीकृत 29 पदों के मुकाबले केवल 8 कर्मचारी उपलब्ध हैं। उन्होंने इस कमी की जानकारी विभाग को लिखित में भी दी है। उन्होंने यह भी बताया कि नए भवन की छत टपक रही है और उसकी मरम्मत पर करीब 10 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE