BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 20, 2023, 4:23 pm
BIG NEWS : नपा की विशेष बैठक संपन्न, हंगामे के बिच सभी प्रस्ताव हुए पास, पार्षद योगेश प्रजापति और मोटवानी में हुए तीखी बहस, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। नगर पालिका परिषद की विशेष बैठक में आज लाए गए सभी 76 प्रस्ताव बहुमत से पारित हो गए। बैठक में आज भी खूब जमकर हंगामा हुआ। प्रतिपक्ष नेता योगेश प्रजापत ने जिम्मेदार लोगों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। योगेश प्रजापत और मनोहर मोटवानी के बीच कुछेक प्रस्ताव को लेकर तीखी झड़प हुई। इस दौरान योगेश प्रजापत ने कहा कि मैडम किसी दिन यह आपको फंसवा देंगे, उनके इस वक्तव्य पर भी जमकर बवाल हुआ। परिषद में एक दूसरे के प्रति मान सम्मान की गरिमा तब तार-तार हो गई, जब योगेश प्रजापत और मनोहर मोटवानी तू  तड़ाके की भाषा पर उतारू हो गए। 

कांग्रेस का आरोप था कि सभापति मनोहर मोटवानी का व्यवहार सुपर अध्यक्ष की तरह है। वे विपक्ष को बोलने नहीं देते हैं। वे अपने लोगों को उपकृत कर रहे हैं।बैठक में शशि कल्याणी ने प्रस्ताव क्रमांक 4 पर आपत्ति दर्ज करते हुए कहा कि किसी सफाई कर्मचारी के अस्वस्थ होने पर उसी के परिवार के व्यक्ति की नियुक्ति कानून सम्मत नहीं है। प्रस्ताव क्रमांक 11 पर योगेश प्रजापति ने एक ही व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए टेंट, शामियाना आदि लेने की स्वीकृति पर आपत्ति दर्ज की साथ ही उन्होंने कोटेशन की प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने की सलाह भी दी। प्रस्ताव क्रमांक 27 पर बोलते हुए राजेश लालवानी ने कहा कि एकल निविदा के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत पूर्व में एक दलित महिला की निविदा स्वीकृत कर दी गई थी तो अब दूसरे के लिए यह नियम क्यों लागू नहीं किया जा रहा। नये बनाए जाने वाले स्पीड ब्रेकर की लागत में खर्च की जा रही भारी-भरकम राशि को लेकर भी जमकर बहस हुई। इस बारे में वीरेंद्र पाटीदार ने भी अपनी बात रखी। हंगामे के दौरान 10 मिनट के लिए बैठक को स्थगित करना पड़ा। भाजपा के पार्षदों ने गांधी भवन के लिए लीज़ का मामला भी उठाया और गांधी भवन खाली करो के नारे भी लगाए। विपक्ष के कुछ पार्षदों ने नगर पालिका अध्यक्ष और सभापति पर भ्रष्टाचार संबंधित मामलों में अधिकारियों के संरक्षण का आरोप लगाया। 

कांग्रेस पार्षद योगेश प्रजापति ने नगर पालिका पीठासीन अधिकारी को आवेदन देकर योजना क्रमांक 36 के भूखंड क्रमांक 1049 के संबंध में हाईकोर्ट में याचिका लगाने की मांग की। जिसमें कहा गया कि अवैध रूप से दिए गए इस भूखंड की वजह से नगर पालिका को 30 करोड़‌ रूपए का नुकसान हो रहा है। बैठक की शुरुआत में विधायक प्रतिनिधि बनने पर अशोक जोशी का पुष्पमाला से स्वागत किया गया। बैठक एक घंटा 21 मिनट चली। 

बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, नगर पालिका उपाध्यक्ष रंजना करण परमार, भाजपा और कांग्रेस के पार्षद, सीएमओ गरिमा पाटीदार, इंजीनियर आर एन कदावा, महेश रामानी और नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE