BREAKING NEWS
NEWS : दुर्ग पर यातायात व्यवस्था सुगम बनाने.. <<     WEATHER REPORT : मालवा के कई जिलों में आज फिर बदला मौसम,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा से.. <<     KHABAR : एसआर ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में गूंजे.. <<     BIG NEWS : कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी का किया.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी से नहाया बालाजी मंदिर,.. <<     BIG NEWS : मिढकी महादेव जंगल में दंपति से लूटपाट के.. <<     BIG NEWS : चित्तौड़गढ़ की कनेरा थाना पुलिस और अवैध.. <<     KHABAR : भाला मारते ही निकला था पानी, देवनारायण से.. <<     KHABAR : खजुराहो में सेवा संकल्प अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : 45 किलो 390 ग्राम डोडाचूरा जब्त, दो कारों और 68.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में रचा गया ऐतिहासिक कीर्तिमान, 33.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 4 राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी,.. <<     KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 14, 2024, 8:07 pm
BIG NEWS : देह व्यापार का भांडाफोड़, जब खाकी ने दी ग्राहक बन शहर के होटल राज पैलेस में दबिश तो सामने आया ये चौंका देने वाला सच, चित्तोड़ का कोमल और सचिन चढ़ा दो महिलाओं के साथ हत्थे, एक नाबालिक भी डिटेन, पढ़े खबर     

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सदर थाना पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक नाबालिग को डिटेन किया है। आरोपी यह देह व्यापार एक होटल में कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए सबसे पहले एक बोगस ग्राहक बनकर भेजा था। पड़ोसियों की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
डीएसपी ग्रामीण शिव प्रकाश टेलर ने बताया कि सेवा हाउसिंग बोर्ड में स्थित एक होटल राज पैलेस में दबिश दी गई। वहां से चित्तौड़गढ़ के ही गांधीनगर निवासी कोमल पुत्र सत्यप्रकाश भारती गोस्वामी और चंदेरिया निवासी सचिन उर्फ सुरेंद्र पुत्र राजू सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। इनके साथ दो एमपी की महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं, एक नाबालिग स्टाफ भी था। जिसे डिटेन किया गया।
उन्होंने बताया कि काफी लंबे समय से आसपास के लोगों से शिकायत मिल रही थी कि इस होटल का दुरुपयोग हो रहा है। ऐसे में एडिशनल एसपी तेज प्रकाश पाठक के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने काफी दिनों तक होटल कर्मचारियों पर नजर रखी। इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को बोगस ग्राहक बनाकर भेजा गया और इस पूरे मामले को कन्फर्म करवाया। कन्फर्म होने के बाद ही पुलिस की टीम ने दबिश देकर होटल से देह व्यापार करने वाले लोगों को पड़ा है। इस मामले में जांच की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE