BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 21, 2023, 6:47 pm
NEWS : राजस्व मंत्री ने की प्रशासन गांवों के संग अभियान-2023 की समीक्षा, वीसी में शामिल हुए एडीएम सहित जिले के अधिकारी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने 24 अप्रैल से शुरू होने जा रहे प्रशासन गांवों के संग अभियान-2023 को लेकर शुक्रवार को शासन सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जिला कलक्टरों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। राजस्व मंत्री ने कहा कि शिविरों में आपसी समझाइश से निपटाए जा सकने वाले राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ निपटाया जाए।

राजस्व मंत्री ने विभिन्न मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार करने वाले कार्मिकों से जनहित में अपने निर्णय पर पुनर्विचार की अपील की। उन्होंने कहा कि इन कार्मिकों की अधिकांश मांगें मान ली गई हैं तथा शेष मुद्दों पर जिला कलेक्टरों को इन कार्मिकों से वार्ता कर अभियान को सफल बनाने का प्रयास करना चाहिए। राजस्व मंत्री ने कहा कि जिला कलेक्टरों को इन कैंपों में स्वयं जाकर गंभीर प्रकृति के मामलों को निपटाने का प्रयास करना चाहिए।

प्रशासन गांवों के संग अभियान के आयोजन हेतु राजस्व मंत्री रामलाल जाट की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में डीओआईटी के वीसी कक्ष में अतिरिक्त जिला कलेक्टर अभिषेक गोयल, अतिरिक्त जिला कलेक्टर भू अवाप्ति शैलेश सुराणा, जिला परिषद सीईओ राकेश पुरोहित, चित्तौड़गढ़ एसडीएम रामचंद्र खटीक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE