BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 23, 2023, 10:45 am
KHABAR : मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत वायुयान से शिर्डी यात्रा 9 जून को, नीमच जिले के 32 यात्री विमान से तीर्थ दर्शन पर जायेंगे शिर्डी, इस तारीख तक जमा करा सकते हैं आवेदन, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना अन्तर्गत नियमित विमान सेवा के वायुयान से तीर्थ यात्रा वरिष्ठ नागरिकों जो 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति जो आयकर दाता नहीं है, के लिए नीमच जिले से शिर्डी तीर्थदर्शन यात्रा 9 जून 2023 (एक रात दो दिन)आयोजित की गई है।यात्रा के लिए नीमच जिले में प्राप्त आवेदनों में से 32 व्यक्तियों का चयन किया जावेगा। जिले को आवंटित निर्धारित कोटे से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर यात्रियों का चयन कम्प्युटराईज्ड लॉटरी से किया जावेगा। प्रत्येक वायुयान में कुल 33 सीटे उपलब्ध रहेगी। सीटों के विरुद्ध हर जिले से 32 तीर्थ यात्रियों एवं एकअनुरक्षक(एस्कार्ट)के रूप में शासकीय अधिकारी को भेजा जायेगा।

प्रारंभिक एयरपोर्ट इंदौर व गंतव्य एयरपोर्ट शिर्डी रहेगा। प्रथम चरण में केवल 65 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक आवेदन कर सकेंगे, परंतु यात्रा में उन्हें सहायक की पात्रता नहीं रहेगी। एक परिवार से एक ही आवेदन स्वीकार्य होगा। पति-पत्नि दोनों या समूह में आवेदन की पात्रता नहीं रहेगी। चयनित तीर्थ यात्रियों को एयरपोर्ट तक लाने, वापस ले जाने की व्यवस्था भी रहेगी। यात्री अधिकतम 15 किलोग्राम वजन के चेक इन बैग (एकनग) और 7 किलोग्राम वजन वाले हैंड बैग, (115 सीएम आकार के लम्बाई-चौड़ाई$ऊंचाई) ही ले जा सकते है। इस पात्रता से अधिक ले जाने वाले किसी भी सामान पर एयरलाईन द्वारा अतिरिक्त सामान शुल्क लगाया जाएगा। जिसका भुगतान तीर्थयात्री को एयरपोर्ट पर करना होगा। उड़ान के दौरान यात्रा करने के संबंध में एयरलाईन के नियम और शर्ते लागू रहेगी।

एडीएम नेहा मीना ने बताया कि वायुयान से शिर्डी की यात्रा के लिए आवेदक व्दारा आवेदन अंतिम तिथि 8 मई 2023 तक निकटतम तहसील, स्थानीय निकाय, जनपद कार्यालयों में जमा कर सकेगें। यात्रा के दौरान यात्रियों को अपने साथ ओरिजनल आधार कार्ड, वोटरकार्ड, चिकित्सीय प्रमाण पत्र एवं वैक्सीनेशन साटिर्फिकेट की छांयाप्रति अनिवार्य रूप से रखनी होगी। तीर्थ यात्रियों को नीमच से इंदौर एयरपोर्ट तक बस द्वारा ले जाया जावेगा व वापसी में भी इंदौर एयरपोर्ट से नीमच तक बस द्वारा लाया जायेगा। जिसमें तीर्थ यात्रियों के नाश्ता, (ड्राई) लंच पेकेट एवं पानी की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की जायेगी तीर्थ यात्रियों को गंतव्य स्थान(शिर्डी)पर भोजन, नाश्ता एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भारत सरकार के उपक्रम आईआरसीटीसी व्दारा उनके पैकेज अनुसार की जावेगी।

तहसील कार्यालय नीमच के कक्ष क्रमांक 14 में इस यात्रा के लिए 24 अप्रेल से 8 मई 2023 तक प्रातरू11 से दोपहर 4 बजे तक आवेदन प्राप्‍त किए जावेगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE