BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 30, 2023, 12:28 pm
BIG NEWS : जिला अस्पताल की सफाई बदहाल, वार्डों में फैला कचरा, शौचालय की सीट भी टूटी, कमिश्नर के निर्देश के बाद भी नहीं सुधरे हालात, पढ़े खबर  

Share On:-

मंडला। जिला अस्पताल में साफ-सफाई को लेकर लापरवाही अभी भी बरती जा रही है जबकि इसके लिए हर महीने लाखों रुपए का भुगतान ठेकेदार को किया जा रहा है। गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले कमिश्नर द्वारा जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया था जिसमें गंदगी दिखने पर उन्होंने ठेकेदार पर जुर्माना लगाने के निर्देश भी दिए थे। इसके बाद भी अस्पताल में सफाई व्यवस्था पटरी में आते दिखाई नहीं दे रही है।

सरकार द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक बड़ा बजट खर्च किए जाने की बात कही जाती है। इसके बाद भी उस राशि का उपयोग सरकारी अस्पतालों में दिखाई नहीं देता है। जिला अस्पताल के शौचालयों की स्थिति ऐसी है कि मरीज इनका उपयोग बहुत मजबूरी में ही करते हैं। कहीं शौचालय की सीट टूटी है, तो कहीं सिंक में पानी ही नहीं आ रहा है। शौचालय में गंदगी होने से मरीजों के साथ रहने वाले परिजनों को सामुदायिक शौचालयों में पैसे खर्च कर उपयोग करना पड़ रहा है।

300 बिस्तरीय जिला अस्पताल में साफ-सफाई को लेकर लाखों रूपये खर्च तो किए जा रहे हैं लेकिन इतनी राशि खर्च होने के बाद भी साफ-सफाई शून्य नजर आ रही है। अस्पताल परिसर से लेकर जिन वार्डों में मरीज भर्ती हैं वहां भी कचरे के ढेर देखे जा सकते हैं। ठेकेदार द्वारा सफाई कर्मचारियों को दस्ताने सहित अन्य जरूरी सुरक्षा सामग्री उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। जिसके कारण सफाई कर्मचारियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE