BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र में लोकसभा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राज्य स्तरीय खेलवृत्ति के लिए आवेदन.. <<     REPORT : जिले में कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : देह व्यापार का भांडाफोड़, जब खाकी ने दी.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर दिनेश जैन व एसपी अंकित जायसवाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच की कृषि उपज मंडी और हिमाचल प्रदेश की.. <<     KHABAR : कृषि उत्पादन आयुक्त मई माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही हुकम बाई न्याती, परिवार में.. <<     KHABAR : जिला जेल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI: एक क्लिक में देखें कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     VIDEO NEWS: लोकसभा चुनाव 2024: शाजापुर जिले में इतने.. <<     VIDEO NEWS: एमपी लोकसभा चुनाव में फर्जी वोट का खेल,.. <<     VIDEO NEWS: देह व्यापार मामले में फरार चल रही.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 28, 2023, 7:59 pm
KHABAR : मतदाताओं को जागरूक करने रायसेन में निकाली गई वाहन रैली, शामिल वोट मेन ने की मतदान करने की अपील, पढ़े खबर 

Share On:-

रायसेन। विधानसभा निर्वाचन-2023 में शत्-प्रतिशत मतदान हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर अरविंद दुबे के निर्देशन में चलाए जा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रायसेन नगर में शनिवार को नगर पालिका द्वारा आयोजित मतदाता जागरूकता वाहन रैली को एसडीएम मुकेश सिंह द्वारा पुलिस लाइन से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस वाहन रैली में एसडीएम मुकेश सिंह, पीओ डूडा और सीएमओ सुलेखा जाटव, जनशिक्षक सूर्यप्रकाश सक्सेना, पवन सोनी सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, बीएलओ तथा शिक्षक भी शामिल हुए। वाहन रैली के माध्यम से मतदाताओं, विशेष रूप से युवा और नवीन मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। वाहन रैली में शामिल वोट मेन आकर्षण का केंद्र रहा, जिसके द्वारा भी सभी मतदाताओं से 17 नवम्बर को मतदान केंद्र जाकर वोट डालने की अपील की गई। यह वाहन रैली पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर सागर तिराहे होते हुए टोल नाका सागर रोड पहुंची और वहां से वापस न्यू बस स्टैंड होते हुए खेल स्टेडियम पहुंची। यहां वाहन रैली का समापन हुआ। उल्लेखनीय है कि विधानसभा निर्वाचन-2023 में जिले के सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसके लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद दुबे के निर्देशानुसार स्वीप प्लान के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। गत निर्वाचनों में कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केन्द्र क्षेत्रों में भी सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसके लिए कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केन्द्रों में विशेष रूप से जागरूकता गतिविधियां आयोजित कर मतदाताओं को प्रेरित किया जा रहा है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE