BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र में लोकसभा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राज्य स्तरीय खेलवृत्ति के लिए आवेदन.. <<     REPORT : जिले में कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : देह व्यापार का भांडाफोड़, जब खाकी ने दी.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर दिनेश जैन व एसपी अंकित जायसवाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच की कृषि उपज मंडी और हिमाचल प्रदेश की.. <<     KHABAR : कृषि उत्पादन आयुक्त मई माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही हुकम बाई न्याती, परिवार में.. <<     KHABAR : जिला जेल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI: एक क्लिक में देखें कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     VIDEO NEWS: लोकसभा चुनाव 2024: शाजापुर जिले में इतने.. <<     VIDEO NEWS: एमपी लोकसभा चुनाव में फर्जी वोट का खेल,.. <<     VIDEO NEWS: देह व्यापार मामले में फरार चल रही.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 5, 2023, 1:23 pm
KHABAR : चेकपोस्ट नाकों से गायब होना 5 कर्मचारियों को पड़ा महंगा, कलेक्टर ने जारी किया कारण बताओ नोटिस, पढ़े खबर 

Share On:-

कटनी। चेकपोस्ट नाकों में डियूटी पर तैनात कर्मचारियों को गायब रहना पडा महंगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद ने विधानसभा निर्वाचन की आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद चेकपोस्ट नाकों की निगरानी का दायित्व निभाने कर्मचारियों की डियूटी लगाई थी। लेकिन श्रद्धा वेयर हाउस पीरबाबा में स्थापित चेकपोस्ट में डियूटी पर तैनात पांच कर्मचारी अपने कर्तव्यों से नदारत पाये गए। कलेक्टर ने इन सभी पांच कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो कार्यदिवसों में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।             
कलेक्टर प्रसाद ने जिन कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है उनमे नगर निगम कटनी के राजस्व उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार परौहा, पशु चिकित्सालय कटनी के ए.व्ही.एफ.ओ राकेश कुमार कुशवाहा और वन विभाग के वनरक्षक कमल कुमार दुबे तथा पुलिस विभाग के सहायक उप निरीक्षक वहाब खान तथा प्रधान आरक्षक नीलेश दुबे शामिल है। वन रक्षक कमल कुमार दुबे के विरूद्ध कार्यवाही हेतु कलेक्टर ने जहां वन मंडल अधिकारी को पत्र लिखा है वहीं चेकपोस्ट नाका से गायब रहे सहायक उपनिरीक्षक और प्रधान आरक्षक के विरूद्ध कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक को पत्र प्रेषित किया है।
ये सभी कर्मचारी पीरबाबा चेकपोस्ट से 29 अक्टूबर की रात्रि 9ः15 बजे से 31 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे तक सी.सी.टीवी कैमरों के रिकार्डेड फुटेज की जांच के दौरान गायब पाये गए।
कलेक्टर प्रसाद ने इन कर्मियों द्वारा निर्वाचन जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य मंे रूचि नहीं लेने और लापरवाही बरतनें पर नाराजगी व्यक्त की है और संतोष जनक जवाब नहीं दिये जाने की स्थिति पर एकपक्षीय कार्यवाही किये जाने की चेतावनी भी दी है।                        
उल्लेखनीय है कि जिले में स्थापित सभी चौकपोस्ट नाके सी.सी.टी.वी कैमरों की निगरानी में है और इन सभी चेक पोस्ट नाकों पर होने वाली हर गतिविधि की जिला स्तर पर स्थापित जिला स्तरीय वेबकास्ट व्यूइंग कंट्रोल रूम की टीम द्वारा चेक पोस्टों की हर गतिविधि पर कडी नजर रखी जाती है। जिसमें चेकपोस्ट नाकों पर तैनात कर्मचारियों सहित नाकों से गुजरने वाले हर व्यक्ति और वाहनों की भी 24 घंटे निगहबानी की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE