BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र में लोकसभा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राज्य स्तरीय खेलवृत्ति के लिए आवेदन.. <<     REPORT : जिले में कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : देह व्यापार का भांडाफोड़, जब खाकी ने दी.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर दिनेश जैन व एसपी अंकित जायसवाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच की कृषि उपज मंडी और हिमाचल प्रदेश की.. <<     KHABAR : कृषि उत्पादन आयुक्त मई माह की इस तारीख को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही हुकम बाई न्याती, परिवार में.. <<     KHABAR : जिला जेल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI: एक क्लिक में देखें कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     VIDEO NEWS: लोकसभा चुनाव 2024: शाजापुर जिले में इतने.. <<     VIDEO NEWS: एमपी लोकसभा चुनाव में फर्जी वोट का खेल,.. <<     VIDEO NEWS: देह व्यापार मामले में फरार चल रही.. <<     VIDEO NEWS: खरगोन जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 7, 2023, 4:41 pm
KHABAR : केंद्र ने बदली एमपी के अफसरों की पोस्टिंग, प्रमुख सचिव स्तर के आईएएस दीप्ति, पल्लवी, केरोलिन, आकाश को केंद्र में मिली नई जिम्मेदारी, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। दिल्ली में पदस्थ मध्यप्रदेश कैडर के चार आईएएस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश कार्मिक और प्रशिक्षण (डीओपीटी) मंत्रालय जारी किए हैं। डीओपीटी द्वारा 21 आईएएस अधिकािरियों की नवीन पदस्थापना के आदेश में शामिल ये अधिकारी दीप्ति गौड़ मुखर्जी, पल्लवी जैन गोविल, केरोलिन खोंगवार देशमुख और आकाश त्रिपाठी हैं। इन सबकी पदस्थापना एडिशनल सेक्रेटरी रैंक के पदों पर की गई है।


डीओपीटी द्वारा जारी 6 नवम्बर को जारी आदेश के अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा में मध्य प्रदेश कैडर की 1993 बैच की अधिकारी दीप्ति गौड मुखर्जी को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में एडिशनल सेक्रेटरी बनाया गया है। 1994 बैच की पल्लवी जैन गोविल को एडिशनल सेक्रेटरी रैंक में डायरेक्टर जनरल ऑफ हाइड्रोकार्बन मिनिस्ट्री ऑफ़ पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस बनाया गया है। इसी प्रकार 1996 बैच की कैरोलिन खोंगवार देशमुख को ग्रामीण विकास विभाग में एडिशनल सेक्रेटरी बनाया गया है।


मध्य प्रदेश कैडर के ही 1998 बैच के आकाश त्रिपाठी सीईओ माय गवर्नमेंट मिनिस्ट्री ऑफ़ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी के पद को एडिशनल सेक्रेटरी के रैंक और पे में अपग्रेड किया गया है। ये सभी मध्यप्रदेश में प्रमुख सचिव स्तर के पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं और इन दिनों प्रतिनियुक्ति पर केंद्र सरकार में सेवाएं दे रहे हैं। इन चार अधिकारियों के अलावा अन्य राज्यों के कैडर के 17 अधिकारियों की भी पदस्थापना की गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE