KHABAR : मिशन विश्व गुरु की जिला इकाई ने की राष्ट्रीय संत मिथलेश नागर से भेंट, पुष्पमाला पहनाकर किया भव्य स्वागत, लिया आशीर्वाद, पढ़े खबर 

April 30, 2024, 11:48 am




नीमच। मिशन विश्व गुरु के जिलाध्यक्ष भूरालाल प्रजापति और प्रदेश अध्यक्ष भूरालाल जैन के नेतृत्व में ग्राम डुंगलावदा में राष्ट्रीय संत मिथलेश नागर का पुष्पमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। मिशन विश्व गुरु की पूरी टीम को संत श्री नागर से सप्रेम भेंट करने का अवसर प्राप्त हुआ। संत श्री नागर ने सनातन धर्म की रक्षार्थ करने वाली मिशन विश्व गुरु टीम से सनातन संस्कृति पर अपने कई विचार प्रकट किए। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भूरालाल जैन, जिलाध्यक्ष भूरालाल प्रजापति, राष्ट्रीय सचिव बालकृष्ण सोलंकी, देवीलाल पाटीदार, अनिल शर्मा, अभिषेक प्रेमी सहित प्रजापति परिवार उपस्थित रहा। अंत मे आभार जिलाध्यक्ष भूरालाल प्रजापति ने माना, उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी अरुण यादव ने दी।

संबंधित समाचार

VOICE OF MP