BIG NEWS : नीमच जिले का मनासा और बस स्टैंड का क्षेत्र, जब बस में चढ़ रही महिला के साथ हुई ये बड़ी घटना तो मच गई अफरा-तफरी, दो आरोपी महिलाएं चढ़ी हत्थे, दो हुई फरार, मौके पर लगी भारी भीड़, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

वौइस् ऑफ़ मप्र

मनासा। शुक्रवार को मनासा बस स्टैंड पर बस में चढ़ रही एक महिला के गले से करीब सवा तोला सोने का मंगलसूत्र झपटने की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो महिला आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य महिलाएं फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

पीड़िता जावरा निवासी 60 वर्षीय चंदाबाई पति मुकेश पवार ने मनासा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वे गुरुवार को एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने मनासा आई थीं। शुक्रवार सुबह लगभग 10.45 बजे वे अपनी सहेली उषाबाई पति मुकेश पाल के साथ जावरा लौटने के लिए बस में चढ़ रही थीं।

इसी दौरान चार अज्ञात महिलाएं धक्का-मुक्की करते हुए पीड़िता के गले से करीब 1.25 तोला वजनी सोने का मंगलसूत्र (अनुमानित कीमत 1.5 लाख) झपटकर फरार हो गईं। आरोपी महिलाएं बस स्टैंड के पास स्थित प्राइवेट मजेजी नर्सिंग होम पहुंचीं, जहां उन्होंने कपड़े बदलकर भागने की कोशिश की।

सूचना मिलते ही पीड़िता के पति मुकेश पाल ने महिलाओं का पीछा किया, वहीं डायल-100 पुलिस भी मौके पर पहुंची और दो महिलाओं को धान मंडी के पीछे चौधरी कॉलोनी से गिरफ्तार कर थाने लाई। दो अन्य महिलाएं मौके से फरार हो गईं।

थाना प्रभारी शिव रघुवंशी ने बताया कि गिरफ्तार महिलाएं ग्राम हाड़ीपिपलिया (थाना मनासा क्षेत्र) की निवासी हैं। घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। फरार आरोपितों की पहचान के बाद दो विशेष पुलिस टीमें उनकी तलाश में भेजी गई हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित खबरे