KHABAR : सामाजिक समरसता के पर्व रक्षाबंधन पर सेवा बस्ती पहुंचे स्वयंसेवक, उत्साह के साथ मनाया भाई-बहन के प्यार का पर्व, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

वौइस् ऑफ़ मप्र

मनासा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मनासा नगर द्वारा सामाजिक समरसता के पर्व रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन उत्सव शाखा मैदान पर किया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने एक-दूसरे को रक्षासूत्र बांधकर पर्व की शुरुआत की।

इसके बाद संघ के स्वयंसेवक नगर की चारों सेवा बस्तियों कृ परोत पिपलिया, कमला नेहरू कॉलोनी, जोगणिया माता मंदिर परिसर और पुलिस कॉलोनी के पास स्थित बस्ती में पहुंचे। वहां माताओं और बहनों को रक्षासूत्र बांधकर एवं मुंह मीठा कराकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया।

संघ के स्वयंसेवक प्रतिवर्ष रक्षाबंधन उत्सव सेवा बस्तियों में जाकर सामाजिक समरसता का संदेश देते हैं। इस वर्ष संघ अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण कर रहा है। शताब्दी वर्ष के अवसर पर संघ पंच परिवर्तन के अंतर्गत “सामाजिक समरसता” विषय पर विशेष रूप से कार्य कर रहा है, ताकि समरस समाज का निर्माण हो सके।
 

संबंधित खबरे