NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर ब्रह्माकुमारीज ने दिलाया वृक्षारोपण का संकल्प, बीके शिवली दीदी ने कहा- धरा नहीं होगी तो सब कुछ धरा रह जाएगा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर
वौइस् ऑफ़ मप्र
चित्तौड़गढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के निंबाहेड़ा सेवा केंद्र पर पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित भाई-बहनों ने अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीके शिवली दीदी ने कहा कि ष्यदि धरा नहीं होगी तो सब कुछ धरा रह जाएगा।ष् उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक से बचने, बायोडिग्रेडेबल उत्पादों के उपयोग तथा सादगीपूर्ण एवं सात्विक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि पेड़ों की लगातार घटती संख्या के कारण पर्यावरण असंतुलन बढ़ रहा है, जिसका सीधा असर मानव स्वास्थ्य और मौसम चक्र पर दिखाई दे रहा है। यदि आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ और सुखद भविष्य देना है तो अभी से वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाना होगा।
कार्यक्रम में सभी को “एक पेड़ मां के नाम” लगाने का संकल्प भी दिलाया गया। इस दौरान सेवा केंद्र परिसर में बरगद एवं इंसुलिन सहित विभिन्न पौधों का रोपण किया गया। वृक्षारोपण में शिवलाल बराड़िया, महेश भाई सहित अन्य सदस्यों ने सहभागिता निभाई।