HOROSCOPE TODAY : जून का दूसरा सप्ताह इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, इनको रखना होगा सेहत और खर्च का ध्यान, पढ़े आज का राशिफल वॉइस ऑफ एमपी के साथ
वौइस् ऑफ़ मप्र
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले कहीं ज्यादा शुभता और लाभ लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत किसी शुभ समाचार से होगी। घर में किसी प्रिय सदस्य के आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा। भूमि-भवन से जुड़े विवादित मामलों में बातचीत के जरिए समाधान निकलने की गुंजाइश बनेगी। परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से स्वजनों के साथ उभरे हुए मतभेद समाप्त होंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह के मध्य का समय मनचाहे फल देने वाला साबित होगा। इस दौरान आपको करियर को आगे बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे।
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह भी अपनी सेहत, संबंध और समय का विशेष ख्याल रखना होगा। इस दौरान आपको किसी दूसरों के पचड़े में पड़ने की बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस करने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में आपको मौसमी बीमारी को लेकर भी खूब सचेत रहना होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए कुछ प्रतिकूल नज़र आ रहा है। विशेष रूप से पेट संबंधी कष्ट की आशंका बनी रहेगी। ऐसे में खान-पान एवं दिनचर्या सही रखें। सप्ताह के मध्य में करियर-कारोबार आदि के सिलसिले में आपको अचानक से लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह आपको करियर-कारोबार में उतार-चढ़ाव भरी स्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज से जुड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके कार्य में बाधाएं डालने की कोशिश करेंगे। अचानक से पद या जिम्मेदारियों में बदलाव की भी आशंका बनी हरेगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों की तरफ से पूरा सहयोग नहीं मिल पायेगा। ऑफिस में मनमुताबिक स्थितियों के न होने से आपका मन खिन्न रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में मंदी से जूझना पड़ सकता है।
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह पूर्णतरू अनुकूल रहने वाला है। इस हफ्ते आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों से मनचाहा सुख-सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के कद एवं पद में वृद्धि के योग बनेंगे। इस सप्ताह आपको जहां एक ओर करिअर आदि मामलों में शुभ फलों की प्राप्ति होगी, वहीं परिवार से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान निकल आने पर आप सुकून महसूस करेंगे। व्यवसाय में मनचाहा लाभ होगा। कारोबार के विस्तार की योजनाएं सफल होंगी।
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी खर्चीला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से कुछ एक बड़े खर्च आ सकते हैं, जिसे पूरा करने के लिए आपको धन उधार भी लेना पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आपका मन चिंतित रहेगा। भूमि-भवन से जुड़े मामले आपकी चिंता का कारण बनेंगे। इस सप्ताह आपको जीवन से जुड़ी समस्याओं को एक-एक करके धैर्यपूर्वक सुलझाने की आवश्यकता रहेगी। हालांकि कठिन समय में आपके संगी साथी और शुभचिंतक मजबूती से आपकी ढाल बनकर खड़े रहेंगे।
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर मनचाहे तरीके से पूरे होते हुए नजर आएंगे। घर और बाहर दोनों जगह लोगों से मनचाहा सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। इस सप्ताह आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पूरे मनोयोग से कार्य करेंगे और अंततः अपने परिश्रम और प्रयास से सभी कंपटीटर को पीछे छोड़ते हुए आगे निकल जाने में कामयाब हो जाएंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह बड़े लाभ की प्राप्ति संभव है। यदि आप विदेश से जुड़ा कारोबार करते हैं तो सप्ताह के अंत तक विदेश यात्रा के भी योग बनेंगे। यात्रा सुखद एवं कारोबार के विस्तार में सहायक साबित होगी।
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह की शुरुआत मिश्रित फलदायक कही जाएगी। इस दौरान इस राशि के जातकों को अपने सोचे हुए कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करने होंगे। कार्यक्षेत्र से जुड़ी दिक्कतों के साथ घर-परिवार से जुड़ी समस्याएं भी आपकी चिंता का कारण बनेंगी। चूंकि सप्ताह के पूर्वार्ध का समय पारिवारिक सुख की दृष्टि से समय मध्यम फलकारी बना रहेगा, ऐसे में आपको स्वजनों के साथ बात-व्यवहार में विनम्रता बनाए रखने की आवश्यकता रहेगी। किसी भी समस्या का समाधान खोजते समय स्वजनों की भावनाओं की उपेक्षा करने से बचें अन्यथा विवाद सुलझने की बजाय उलझ सकता है।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते सप्ताह के मुकाबले कहीं ज्यादा शुभ एवं लाभप्रद कहा जाएगा। यद्यपि करियर-कारोबार और जीवन से जुड़ी कुछेक समस्याओं का पूर्ण रूप से निराकरण इस सप्ताह भी नहीं हो पाएगा, लेकिन उनके दूर होने की संभावनाएं बनेंगी। आपके शुभचिंतक आपकी परेशानियों को दूर करने में काफी मददगार साबित होंगे। यदि आप कॉन्ट्रैक्ट पर काम करते हैं तो आपको आपको इस सप्ताह कोई बड़ा काम मिल सकता है।
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह राहतकारी कहा जाएगा। इस सप्ताह भले ही आपकी तमाम समस्याओं का समाधान पूरी तरह से न निकल पाए लेकिन परन्तु परिस्थितियां आपके नियंत्रण में रहेंगी। यदि आप बीते कुछ समय से सेहत को लेकर परेशान चल रहे थे तो इस हफ्ते उसमें सुधार होने की संभावना है।
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए कहा जाएगा। इस सप्ताह जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। सोचे हुए कार्य समय पर मनचाहे तरीके से पूरा होने पर आपके भीतर आत्मविश्वास और पराक्रम बढ़ेगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस सप्ताह आपको अनावश्यक खर्चों से निजात मिलेगी और पुनः अपेक्षित व्यापारिक संबंध स्थापित होंगे। यदि आप अपने कारोबार के विस्तार के लिए धन के प्रबंधन में जुटे हुए हैं तो आपकी इस समस्या का भी समाधान निकल आएगा। चूंकि किस्मत आप पर मेहरबान है, इसलिए प्रायः सभी क्षेत्रों में आपको अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे और आपको विशेष उपलब्धियां हासिल होंगी।
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी कहा जाएगा। इस सप्ताह महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने के लिए आपको विशेष परिश्रम और प्रयास करने होंगे। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से ही अंततरू आपके काम बन पाएंगे। व्यवसाय की दृष्टि से यह सप्ताह मध्यम फलदायी कहा जाएगा। सप्ताह की शुरुआत में बाजार में बनी हुई मंदी आपकी चिंता का कारण बनेगी, हालांकि उत्तरार्ध तक एक बार चीजें धीरे-धीरे ही सही लेकिन पटरी पर लौटती हुई नजर आएंगी।
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी कहा जाएगा। इस सप्ताह आपको आलस्य और अभिमान से बचने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में परिवार के किसी प्रिय सदस्य से जुड़ी समस्या को लेकर मन चिंतित रहेगा। इस सप्ताह मीन राशि के जातकों को अपने धन, समय और ऊर्जा का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको अपने कार्यों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। खास बात ये कि परिश्रम और प्रयास करने पर आपको सकारात्मक फल की प्राप्ति होगी।