KHABAR : नर्मदा तट स्थित रेवा धाम आश्रम मे पंडित राजेश शर्मा के मुखरविंद से हो रहा शिवमहापुराण का रसपान, पढे़ अर्पित बोड़ाना की खबर
वौइस् ऑफ़ मप्र
उज्जैन। जिले के तराना के प्रसिद्ध कथावाचक पंडित राजेश शर्मा के मुखारविंद से इन दिनों मां नर्मदा के पावन तट पर स्थित रेवा धाम आश्रम, बेलसर विमलेश्वर में सप्त दिवसीय संगीतमय शिवमहापुराण कथा का रसपान कराया जा रहा है।
अधिक मास के पावन अवसर पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा श्रवण का लाभ ले रहे हैं। कथा के दौरान भगवान शिव की महिमा का गुणगान करते हुए धर्म, भक्ति और सनातन संस्कृति का संदेश दिया जा रहा है।
प्रतिदिन विमलेश्वर महादेव का अभिषेक पूजन, पार्थेश्वर पूजन, पितृ तर्पण एवं मां नर्मदा की महाआरती का आयोजन भी किया जा रहा है। मां नर्मदा की पावन गोद और विमलेश्वर महादेव के दिव्य सानिध्य में पूरा वातावरण ष्हर-हर महादेवष् और ष्नर्मदे हरष् के जयघोष से भक्तिमय बना हुआ है।