KHABAR : भाजपा मंडल अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा आवेदन, कार्रवाई की मांग, पढे़ अरबार पठान की खबर
वौइस् ऑफ़ मप्र
खरगोन। सेगांव क्षेत्र में हाल ही में बस स्टैंड पर कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किए जाने के मामले को लेकर राजनीतिक विवाद गहराता जा रहा है। इस घटना पर कार्रवाई न होने से नाराज भाजपा ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
भाजपा मंडल अध्यक्ष अश्विन ठाकुर ने बताया कि कतिपय लोगों द्वारा सार्वजनिक रूप से बस स्टैंड क्षेत्र में गृहमंत्री का पुतला दहन किया गया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस द्वारा न तो कोई रोकथाम की गई और न ही पुतला दहन को रोका गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान पुलिस की भूमिका संदिग्ध रही और उनकी निष्क्रियता पर सवाल खड़े होते हैं।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में पहले सेगांव चौकी पर भी आवेदन दिया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद आज भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और चौकी प्रभारी एवं थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पुलिस की इस कथित लापरवाही से पूरे मंडल में नाराजगी है और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।