KHABAR : कांग्रेस सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा खोज अभियान, भाजपा का प्रोपेगंडा बेनकाब करने 30 जून तक होगा चयन, पढे़ खबर 

वौइस् ऑफ़ मप्र

खरगोन। मध्य प्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग ने सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा खोज अभियान शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य भाजपा के प्रोपेगंडा का पर्दाफाश करना है। यह अभियान 15 से 30 जून तक चलेगा।


इस अभियान के तहत युवा, लेखक, वीडियो क्रिएटर, सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर, ब्लॉगर और मोटिवेशनल स्पीकर्स सहित रचनात्मक गतिविधियों से जुड़े लोगों को जोड़ा जाएगा। चयन के बाद ये सोशल वॉरियर्स समाज में भाजपा के प्रोपेगंडा को बेनकाब करेंगे।


खरगोन में अभियान की जानकारी रविवार दोपहर 1 बजे प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला सोशल मीडिया प्रभारी विवेक मोगरे ने पोस्टर लॉन्च करते हुए दी। उन्होंने बताया कि 15 जून से आवेदन मंगाए गए हैं, जिनकी जांच 19 जून तक की जाएगी।


जिला कांग्रेस कार्यालय में 20 से 23 जून तक जिला कांग्रेस अध्यक्ष और जिला सोशल मीडिया प्रभारी की उपस्थिति में चयनित आवेदकों के साक्षात्कार होंगे। अंतिम चयन 24 से 28 जून तक किया जाएगा और अंतिम सूची 30 जून को जारी होगी।


इस अवसर पर जिला महासचिव जितेंद्र भावसार, प्रदेश सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रकाश जोशी, विनय राठौर, अरविंद चौधरी और तन्मय कुशवाहा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


 

संबंधित खबरे