KHABAR : बाढ़ से निपटने की तैयारी पूरी, मानसून से पहले अलर्ट मोड पर प्रशासन, एडीएम ने परखी तैयारियां, दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

वौइस् ऑफ़ मप्र

उज्जैन। आगामी मानसून एवं संभावित बाढ़ आपदा को देखते हुए अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी अतेन्द्र सिंह गुर्जर ने होमगार्ड लाइन का निरीक्षण कर आपदा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने उपलब्ध मानव संसाधन एवं आपदा राहत उपकरणों का भौतिक सत्यापन किया तथा उनके संचालन की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान बाढ़ बचाव के लिए उपलब्ध बोट, ओबीएम, डीप डाइविंग सेट एवं अन्य आपदा राहत उपकरणों का अवलोकन किया गया। एसडीईआरएफ टीम ने थ्रो बैग, विक्टिम लोकेशन कैमरा, फायर सेफ्टी उपकरण एवं अन्य संसाधनों का प्रदर्शन कर आपदा प्रबंधन की तैयारियों से अवगत कराया।

जिला सेनानी संतोष कुमार जाट ने बताया कि जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 9 डिजास्टर रिस्पॉन्स सेंटर (डीआरसी) गठित किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर प्रशिक्षित जवानों की तैनाती 24 घंटे शिफ्टवार रहेगी। साथ ही मई माह में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से 180 जवानों को बाढ़ आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।

निरीक्षण के दौरान एसडीईआरएफ प्रभारी, प्लाटून कमांडर श्रीमती शीला चौधरी सहित अन्य अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

संबंधित खबरे