REPORT: जीरन प्रेस परिषद की अभिनव पहल- वस्त्र संग्रहण अभियान चलाकर गरीबो को बांटेगे कपड़े, 8 जनवरी से चलेगा तीन दिवसीय अभियान
नगर की सामाजिक संस्था प्रेस परिषद जीरन द्वारा 8 जनवरी से वस्त्र संग्रहण अभियान चलाया जायेगा। प्रेस परिषद अध्यक्ष राजेश लक्षकार ने बताया कि गरीब एंव असहाय लोगों के सहायतार्थ नगर में वस्त्र संग्रहण अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के तहत नगर से पहनने योग्य वस्त्र एकत्रित कर गरीब बस्ती में जाकर वितरित किए जाएंगे। नगरवासियो से अपील करते कहा कि आप अपने पास रखे वे पुराने वस्त्र जो पहनने योग्य हो ऊनी वस्त्र साड़िया पेंट शर्ट आदि अभियान के तहत हमे प्रदान करे। हम आपके द्वारा दिए गए वस्त्रो को पात्र व्यक्ति तक पहुचाने का प्रयास करेंगे।
अभियान के तहत प्रेस परिषद के सदस्यगण 8 जनवरी 2017 रविवार को नगर में भ्रमण कर प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक नगर में भ्रमण कर वस्त्र संग्रहित करेंगे।
जिन स्थानों पर वस्त्र संग्रहन अभियान का वाहन नही पहुंच पाएगा वे लोग 8 जनवरी और 9 जनवरी को दिन भर नगर पंचायत के सामने नया बस स्टेंड जीरन पर आकर अपने पुराने वस्त्र प्रदान कर सकेंगे।अभियान के तहत गरीब बस्तियों में जाकर वस्त्र वितरण 10 जनवरी 2017 मंगलवार को किया जायेगा।