BREAKING NEWS
BIG NEWS : 14 मई के दिन क्रॉस चेक के दौरान अगर मजदूरों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : एमपी की इस विधानसभा क्षेत्र में 07 मई को.. <<     KHABAR : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मतदान दलों में शामिल कर्मचारियों की आवास.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ ने लम्बित प्रकरणों को.. <<     REPORT : जिले के ग्राम दडोली में पाईप लाईन का कार्य.. <<     NEWS : कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक, गर्मी.. <<     NEWS : हर्षोल्लास से मनाई सेन जयंती, पूजन अर्चन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV: एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     NEWS : एकोन विंशति कल्याण महाकुंभ के भव्य आयोजन.. <<     KHABAR : लोकसभ निर्वाचन 2024 के तहत मतदाता 13.. <<     NEWS : भूजल के अवैध दोहन पर कार्यवाही, विद्युत.. <<     NEWS : डीएसटी की जुआ-सट्टे के खिलाफ कार्यवाही, 61.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : नवीन शैक्षणिक सत्र 2024-25 के तहत तीन दिवसीय.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 26, 2024, 3:04 pm
KHABAR : कृषि उपज मंडी में अव्यवस्थाओं से परेशान किसान, नीलामी शैड में पत्थर रख रोकते हैं दुकानें, वसूलतें है मनमानी राशि, पढे़ खबर 

Share On:-

सीहोर। कृषि उपज मंडी अव्यवस्थाओं के चलते सुर्खियों में बनी रहती है। कभी यहां अतिक्रमण तो कभी सब्जी विक्रेताओं की मनमानी के मामले सामने आते हैं। कभी ई-मंडी में परेशान किसान अब एक और मामला प्रकाश में आया है। जहां लहसुन प्याज मंडी में कुछ हम्मालों की मनमानी से किसान परेशान हैं। किसानों से कुछ हम्माल शैड में जगह के नाम पर मनमानी राशि वसूल रहे हैं।


गौरतलब है कि इन दिनों में कृषि उपज मंडी सीहोर स्थित परिसर में बनी लहसुन प्याज की नीलामी शैड जहां पर किसानों के लिए अपनी उपज बेचने की व्यवस्था की गई है। जहां पर नियम विरूद्ध कुछ हम्माल शैड में पत्थर रखकर जबरन स्थान रोक लेते हैं और उपज बेचने आए किसानों को जगह नहीं मिल पाती है। किसानों को जगह के लिए जगह रोकने वाले हम्मालों को 100 से 300 रूपए तक देने पड़ रहे हैं।


किसानों पर दोहरा भार
देखने में यह आ रहा है कि एक तो किसान को मंडी में उपज बेचने के लिए मंडी टैक्स देना पड़ता है, वहीं अब यह जबरन वसूली के पैसे भी देने पड़ रहे हैं, जबकि जिम्मेदार अफसर किसानों की इस समस्या को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रहे हैं। इस जबरन वसूली की हम शिकायत भी मंडी में अधिकारियों से कर चुके। हालांकि, इस समस्या का निराकरण नहीं किया जा रहा है, यदि ऐसा ही चलता रहा तो किसान विरोध करेंगे।


सब्जी मंडी में लहसुन प्याज की खरीदी
मंडी प्रबंधन की अनदेखी और खामोशी के चलते कुछ लहसुन प्याज व्यापारियों की मन मानी इस कदर चल रही है, नियमों का ताक पर रख यह व्यापारी सुबह सब्जी मंडी में लहसुन प्याज की खरीदी कर रहे हैं।


किसानों को मंडी से बाहर रोककर यह व्यापारी ओने पौने दामों पर लहसुन प्याज खरीदते हैं और नीलामी में इस उपज को बेचते हैं। जिसकी कई बार शिकायत भी हो चुकी है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कृष उपज मंडी सीहोर के सचिव नरेन्द्र मेश्राम के कहा कि मुझे अभी इस संबंध में जानकारी नहीं है, किसान मुझसे शिकायत करेंगे, तो विधिवत जांच की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE