BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 6, 2024, 8:17 pm
KHABAR : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में पार्षद दल ने की मुलाकात सीएमओ से मुलाकात, शहर की समस्याओं से कराया अवगत, पढ़े खबर      

Share On:-

नीमच। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोनू लॉक्स के नेतृत्व में सोमवार को कांग्रेस पार्षद दल ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी रश्मि श्रीवास्तव से मुलाकात कर नगर पालिका में आम जनता को हो रही समस्या एवं खुल्लम-खुल्ला खेल खेला जा रहा भ्रष्टाचार का, जल संकट को लेकर सहित अनेक मुद्दों पर चर्चा की। चर्चा के दौरान नामांतरण आदेश हो या लिज नवीनीकरण या भवन निर्माण अनुमति नगर पालिका प्रदान नहीं कर रही है जबकि परिषद की बैठक में सभी पार्षदों ने लीज नवीनीकरण नामांतरण के समस्त प्रकरणों को हरी झंडी देकर आदेश देने के निर्देश दिए थे लेकिन आचार संहिता लगने से सभी काम रोके जा रहे हैं जो कि अनुचित है इस प्रकार का आदेश भी नगर पालिका में नहीं है। नगर पालिका में आचार संहिता नगर पालिका चुनाव में लगती है तो समझ में आता है लेकिन विधानसभा हो या लोकसभा चुनाव आचार संहिता का बहाना कर आम जनता को परेशान किया जाता है। जबकि मध्य प्रदेश शासन द्वारा 11 में को मतदान के पहले ही लोक अदालत लगाई जा रही है जिसमें नगर पालिका के संपत्ति कर सका जलकर शाखा की वसूली की जाएगी। पार्षदों ने बताया कि इस प्रकार के अगर आदेश नहीं है तो नामांनतरण आदेश भवन निर्माण अनुमति नवीनीकरण के आदेश भी किया जाए। शहर में जल संकट को लेकर भी चर्चा की गई। मुख्य नगर पालिका अधिकारी संज्ञान में लेकर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया। नगर पालिका में जन्म प्रमाण पत्र बन रहे हैं जल कल जमा हो रहा है संपत्ति कर जमा हो रहा है तो लिज नवनीकरण क्यों नहीं हो रहा है। संबंधित अधिकारी कर्मचारी को निर्देशित किया कि शीघ्र ही आम जनता की समस्या को सरलीकरण किया जाए। 
इस अवसर पर पार्षद हरगोविंद दीवान, पार्षद प्रतिनिधि मुकेश पोरवाल, राकेश सोनकर, इकबाल कुरैशी, इकराम पहलवान, मोनू लोक्स सहित कई पार्षद उपस्थित थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE