BREAKING NEWS
KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<     BIG NEWS : गरोठ पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, बाइक.. <<     BIG NEWS : चंदेरिया में हथियारों पर पुलिस का.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर देवनारायण मंदिर में खीर.. <<     KHABAR : 8 साल की पत्रकारिता के साथ पढ़ाई भी जारी….. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 17, 2026, 6:36 pm
KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध परियोजना का भ्रष्टाचार, विस्थापन के नाम पर आदिवासियों से छल, 75 लाख मुआवजे को तरस रहा रमिया का परिवार, पढे़ खबर

Share On:-

पन्ना। ​पन्ना की रूंझ और मझगांय बांध परियोजना में विस्थापित आदिवासियों के मुआवजे और पुनर्वास में धांधली को लेकर विवाद गहरा गया है। वार्ड 14 के पार्षद व कांग्रेस जिला महामंत्री वैभव थापक ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने 5 तीखे सवाल दागे हैं और मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।


पार्षद व कांग्रेस जिला महामंत्री वैभव थापक ने प्रेसवार्ता कर प्रदेश सरकार के खिलाफ तीखे सवाल दागे है। उन्होंने कहा कि हाल ही में रिश्वत लेते पकड़े गए पटवारी के लोकायुक्त ट्रैप के बाद प्रशासनिक भ्रष्टाचार खुलकर उजागर हुआ है। वहीं ​धरातल पर विस्थापन की मार झेल रहे मृतिका रमिया आदिवासी के नाती दासी लाल ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया है कि उनका 7.50 लाख रुपये का पुनर्वास पैकेज और मकान का मुआवजा अटका हुआ है।


वहीं रमिया के बड़े बेटे का भी 75 लाख रुपये का जायज हक फाइलों में दबा है, जिससे परिवार बेघर होने की कगार पर है। पार्षद वैभव थापक ने प्रभावित परिवारों की ग्रामवार सूची सार्वजनिक करने, रिकॉर्ड का स्वतंत्र ऑडिट कराने और बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द पारदर्शी न्याय और मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलीं, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE