नीमच। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं सेवा पखवाड़े के अवसर पर भारत विकास परिषद, मुख्य शाखा नीमच द्वारा जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों, आमजन और मातृशक्ति सहित कुल 35 रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
शिविर का शुभारंभ विधायक दिलीप सिंह परिहार, भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, सीएमएचओ डॉ. दिनेश प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र पाटिल, ब्लड बैंक प्रभारी सत्येंद्र सिंह राठौर तथा परिषद अध्यक्ष पुरुषोत्तम गुप्ता, सचिव सतीश गोयल और कोषाध्यक्ष संदीप दरक ने भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
शिविर के दौरान कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा, जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, सेवा प्रकल्प संयोजक हेमंत हरित एवं निलेश पाटीदार ने शिविर स्थल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने रक्तदाताओं से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन भी किया।
रक्तदान से पहले सभी रक्तदाताओं की चिकित्सकीय जांच एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। योग्य पाए गए रक्तदाताओं से ही रक्त लिया गया। रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
शिविर को सफल बनाने में ब्लड बैंक प्रभारी सत्येंद्र सिंह राठौर एवं उनकी टीम के साथ परिषद के रक्तदान प्रकल्प संयोजक सुशील गट्टानी और सह-संयोजक मनोज माहेश्वरी का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर परिषद के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम के समापन पर परिषद सचिव सतीश गोयल ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं, जिला चिकित्सालय प्रशासन एवं ब्लड बैंक की चिकित्सकीय टीम का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की जानकारी परिषद के मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी द्वारा दी गई।